फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police staff beaten by biker at naka, Smashed leg

युवकों ने मार-मारकर हेड कांस्टेबल की तोड़ी टांग

Tue, 19 Aug 2014 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 19 Aug 2014 09:16 PM IST
विज्ञापन
police staff beaten by biker at naka, Smashed leg

रामदरबार के विश्वकर्मा मंदिर के पास नाके पर बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस कर्मियों को जमकर पीटा। इससे एक हेड कांस्टेबल की टांग टूट गई। घटना सोमवार देर रात पौने बारह बजे की है।

विज्ञापन


घायल हेड कांस्टेबल रमेश कुमार को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उनका ऑपरेशन होना है। पुलिस के अनुसार विश्वकर्मा मंदिर के पास एएसआई बलबीर सिंह ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोका। दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

पहले भी मारपीट में शामिल है आरोपी युवक

police staff beaten by biker at naka, Smashed leg

बलबीर सिंह के पूछताछ करने पर दोनों युवक हाथापाई पर उतर आए। यह देख हेड कांस्टेबल रमेश कुमार युवकों को रोकने के लिए आगे बढ़े तो एक युवक ने पूरी ताकत से उन पर हमला कर दिया।

रमेश कुमार जमीन पर गिर पड़े और पिटाई से उनकी टांग भी टूट गई। वारदात के बाद दोनों युवक फरार हो गए। सेक्टर-31 पुलिस थाना प्रभारी कृपाल सिंह के अनुसार दोनों हमलावरों की पहचान हो गई है।

आरोपी युवक आकाश और दीपा की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से एक को पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर चुकी है। उसने पिछले साल पूर्व डिप्टी मेयर सतीश कैंथ के साले से मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed