फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police scramble to find Elcomitr

एल्कोमीटर लगाने पर पुलिस से हाथापाई

Sat, 16 Nov 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 16 Nov 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
Police scramble to find Elcomitr
एंटी ड्रंक एंड ड्राइव नाके पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के साथ कार सवार चार व्यक्ति उलझ गए। पुलिसकर्मी शराब की मात्रा जांच ही रहे थे कि दूसरे ने एल्कोमीटर का प्रिंटर उठाकर सड़क पर फेंक दिया।
विज्ञापन


प्रिंटर के ऊपर से वाहन गुजर गए और वह टूट गया। इतना ही नहीं नाके पर सब-इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। इसमें सब-इंस्पेक्टर नैब सिंह की पगड़ी भी सड़क पर गिर गई।
विज्ञापन


इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई और चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यह घटना देर रात कालका-जीरकपुर हाईवे पर सूरजपूर ट्रैफिक थाने के बाहर हुई। समाचार लिखे जाने तक मामले दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी।

टोल के पास एंटी ड्रंक एंड ड्राइव का नाका लगा था। इसी दौरान नाके पर एक फिगो गाड़ी रोकी गई और चालक को बाहर बुलाकर एल्कोमीटर में फूंक मारने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पर बहस हो गई और गाड़ी में से अन्य तीन व्यक्ति बाहर आ गए। काफी बहस के बाद चालक ने फूंक तो मार दी, लेकिन उसके दूसरे साथी ने एल्कोमीटर का प्रिंटर उठाकर हाईवे पर फेंक दिया, जो पुलिस की जिप्सी के बोनट पर पड़ा था। पुलिसकर्मी जब तक प्रिंटर को हाईवे से उठा पाते, उसके ऊपर से वाहन गुजर गए और वह टूट गया। इस प्रिंटर की कीमत करीब 40 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed