फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police recovered 70 million and showed 16.42 million, which was disclosed

पुलिस ने बरामद किए 70 लाख और दिखा दिए 16.42 लाख, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 31 Dec 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरावड़ी (करनाल) Updated Sat, 31 Dec 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 70 million and showed 16.42 million, which was disclosed
बरामदगी में खेल - फोटो : अमर उजाला

तरावड़ी पुलिस का चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। बताया जाता है कि पुलिस ने शुक्रवार को नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज वधवा के अकाउंटेंट मोहित पोपली के कब्जे से गुप्त सूचना के आधार पर 70 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। 

विज्ञापन


पुलिस पर आरोप है कि बरामद किए गए 70 लाख में से पुलिस ने 16.42 लाख रुपये बरामदगी में दिखाए जबकि शेष 54 लाख रुपये बरामद नहीं दिखाये। 

मामले की भनक डीसएपी जितेंद्र गहलावत व डीएसपी सिटी विवेक चौधरी को लगी तो जांच की गई। पुख्ता सबूत और खामियां मिलने के बाद पुख्ता  डीएसपी सिटी विवेक चौधरी की शिकायत पर इंस्पेक्टर जसमेर गुलिया, एएसआई शिवचरण, एएसआई जितेंद्र के खिलाफ परिवेंशन आफ क्रप्शन एक्ट 13(1) सी,  व धारा 7 के तहत केस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

जसमेर सिंह गुलिया समेत तीन सस्पेंड

Police recovered 70 million and showed 16.42 million, which was disclosed
बरामदगी में खेल - फोटो : अमर उजाला

देर रात 12 बजे केस दर्ज किया गया था। वहीं करनाल के कार्यकारी पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने तीनों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है और मामले की विभागीय जांच के लिए डीएसपी जितेंद्र गहलावत को जांच सौंपी गई है।

वहीं दूसरी ओर बरामद रकम को कब्जे में लेकर आयकर विभाग भी जांच कर रहा है। हालांकि शेष नकदी को बरामद करने के लिए पुलिस की ओर से प्रयास जारी है।

बता दें कि जसमेर सिंह गुलिया इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी है। वह एशियाड में गोल्ड मेडल जीत चुकी टीम के खिलाड़ी रहे हैं। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग में तेलगु टाइटनस का भी हिस्सा रहे। राज्य सरकार ने उन्हें उनके खेल के मद्देनजर ही पुलिस इंस्पेक्टर बनाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed