फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police recovered 25 lakh bur shows only 6 lakh, Kurukshetra, Haryana

लाखों के नए नोट मिले, पुलिस ने दिखाए सिर्फ 6 लाख, पकड़े गए तो...

Thu, 05 Jan 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहाबाद/कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Thu, 05 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Police recovered 25 lakh bur shows only 6 lakh, Kurukshetra, Haryana
लाखों मिले थे, दिखाए छह लाख - फोटो : Demo Pic
शाहबाद में लाडवा रोड पर लावारिस मिली राशि को कम दिखाने के आरोप में मामले में थाना प्रभारी, हुड्डा चौकी प्रभारी एवं एक एएसआई को वीरवार को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस को शिकायत मिली थी कि बरामद की गई राशि लाखों में थी, लेकिन आरोपियों ने मात्र 5 लाख 94 हजार ही दिखाई। पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए डीएसपी जगदीश राय ने तीनों पुलिस कर्मियों पर लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


गत 18 दिसंबर को शाहाबाद-लाडवा रोड पर महालक्ष्मी मोटर के सामने दो व्यक्तियों जगमाल निवासी गोलपुरा और जयपाल निवासी जंधेड़ी को 5 लाख 94 हजार रुपये की राशि लवारिस पड़ी मिली थी। बारमद राशि में 252 नोट 2000 रुपये के और 900 नोट 100 रुपये के थे। उन्होंने यह राशि थाना प्रभारी को सौंप दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहबाद में लाडवा रोड पर लावारिस मिले थे रुपये

Police recovered 25 lakh bur shows only 6 lakh, Kurukshetra, Haryana
लेकिन इस मामले में पुलिस को नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला तो थाना प्रभारी रमेश चंद ने राशि को 26 दिसंबर को आयकर विभाग के अधिकारी प्रेम सिंह को सौंप दी थी।

डीएसपी जगदीश राय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इस मामले में कार्रवाई कर रहे पुलिस अधिकारी मामले को ले देकर निपटाना चाहते थे और इनकम टैक्स विभाग को ऐसी भी सूचना मिली थी कि पुलिस ने इस मामले से जुड़े व्यक्तियों से मिलकर लेन-देन करके मामला सुलझा लिया।

जांच में पकड़ी गई राशि में गड़बड़ी पाए जाने पर थाना प्रभारी रमेश चंद्र, हु्ड्डा चौकी प्रभारी बलबीर सिंह, एएसआई राम प्रकाश को लाइन हाजिर कर दिया है। यह भी उल्लेखनीय है कि तंगौर निवासी एक युवक ने इस राशि पर अपना दावा किया था, लेकिन कोई पुख्ता प्रमाण नहीं दे पाया।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed