फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police raids on many places of BJP leader Vinod Kharab

Haryana: SI बनाने के नाम पर भाजपा नेता पर 49 लाख लेने का आरोप, SIT करेगी जांच, कई ठिकानों पर छापे

Thu, 01 Sep 2022 10:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 10:07 PM IST
सार

निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित की शिकायत पर भाजपा नेता विनोद खरब के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में पहले ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जा चुका है। सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद पर 49 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

विज्ञापन

विस्तार

सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर पूंडरी के विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित गोलन से 49 लाख रुपये लेने के आरोप में फंसे भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य विनोद खरब को वर्ष 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्हें भाजपा ने छह वर्ष के लिए निष्काषित किया था, लेकिन महज दो वर्ष बाद ही उनकी दोबारा पार्टी में एंट्री हो गई। 

विज्ञापन


किसान मोर्चा के सदस्य रहने के दौरान फिर से भाजपा में आ गए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्ष 2019 में भी सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने जैसी शिकायतें सामने आईं थीं। इसके बाद भाजपा से विनोद को निष्कासित किया गया था। हालांकि सवाल यह भी है कि जब निष्कासन छह वर्ष के कार्यकाल का था तो महज दो वर्ष बाद ही पार्टी में वापसी कैसे हो गई। स्थानीय भाजपा नेता विनोद खरब के मामले में खुले तौर पर बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


एसआईटी करेगी पैसे के खेल की जांच
सब इंस्पेक्टर (एसआई) की नौकरी में बड़ी रकम के लेनदेन का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसीपी किशोरी लाल की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया है। एसआईटी के गठन के साथ ही पुलिस की टीमों ने विनोद खरब के पानीपत समेत अन्य ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन के बेटे अमित की शिकायत पर भाजपा नेता विनोद खरब के खिलाफ सेक्टर-14 थाने में पहले ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जा चुका है। सब इंस्पेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर विनोद पर 49 लाख रुपये ठगने का आरोप है।

2013 में विनोद से हुई थी अमित की मुलाकात 
अमित ने बताया कि वे 2013 में बीजेपी में युवा मोर्चा के सदस्य थे, उस समय विनोद खरब भी युवा मोर्चा का सदस्य था। तभी से दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। विनोद का कहना है कि अमित उससे कहता रहता था उसकी उच्च अधिकारियों के साथ सेटिंग है, कोई काम करवाना हो तो बताना। आरोप है कि विनोद खरब ने एचएसएससी में सेटिंग होने की बात कह कर पैसे ठग लिए।

बदलता रहता है कोठियां
आरोपी भाजपा नेता विनोद खरब पानीपत की तहसील मतलौडा के बड़ा नारा गांव का निवासी है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में उसका दबदबा है। घर की इकलौती संतान है और पिता का कई वर्ष पहले देहांत हो चुका है। वह गांव के साथ-साथ पानीपत शहर के पॉश इलाके में किराये की कोठियों में रहता 

युवा मंडल का भी अध्यक्ष रहा
ग्रामीणों के मुताबिक विनोद खरब भाजपा युवा मंडल का अध्यक्ष रहा है। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य भी रहा। भाजपा आईटी सेल में भूमिका निभाई और इस वक्त किसान मोर्चा का सदस्य था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed