{"_id":"62d5bdd4823ee2796b7edd61","slug":"police-raid-in-many-states-in-search-of-gangster-ankit-rana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर मुठभेड़: गुर्गे तो जाल में फंसे, मगर गैंगस्टर अंकित राणा नहीं लगा हाथ, कई राज्यों में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीरकपुर मुठभेड़: गुर्गे तो जाल में फंसे, मगर गैंगस्टर अंकित राणा नहीं लगा हाथ, कई राज्यों में पुलिस की दबिश
Tue, 19 Jul 2022 06:43 AM IST
ajay kumar
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)
दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 19 Jul 2022 06:43 AM IST
सार
पुलिस ने रंगदारी का मामला एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सौंप दिया। 11 जुलाई की शिकायत पर कार्रवाई के लिए 15 जवानों की एक टीम बनाई गई। जिन्हें सिविल ड्रेस में ढकोली से बलटाना तक अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर अंकित राणा को पकड़ने के लिए जाल तो बिछाया लेकिन राणा हाथ नहीं आया। हालांकि जीरकपुर के बलटाना में मुठभेड़ के बाद उसके गुर्गों को काबू किया गया। अब पुलिस गैंगस्टर राणा की तलाश में कई राज्यों में दबिश दे रही है। सूत्रों के अनुसार होटल कारोबारी एफ खान ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत देकर गैंगस्टर अकिंत राणा द्वारा रगंदारी मांगने का खुलासा किया था।
विज्ञापन
खान ने रंगदारी मांगने से संबंधित पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मुहैया करवाई थी। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई और गैंगस्टर अंकित राणा समेत उसके गुर्गों को गिरफ्तार करने के लिए प्लान तैयार कर जाल बिछाया। गुर्गे तो जाल में फंस गए लेकिन राणा हाथ नहीं लगा। पांच से आठ जुलाई के बीच गैंगस्टर अंकित राणा अपने गुर्गों के साथ ढकोली स्थित एफ खान के होटल में रंगदारी मांगने पहुंचा था। लेकिन राणा की मुलाकात खान से नहीं हुई।
विज्ञापन
काउंटर पर खान का रिश्तेदार बैठा था। जिसे गैंगस्टर राणा ने पिस्टल दिखाते हुए पहले धमकाया और रंगदारी की मांग की। इसकी जानकारी रिश्तेदार ने एफ खान को दी। इसके बाद खान और राणा के बीच व्हाट्सएप के जरिए बात हुई। इस दौरान राणा ने गाली-गलौज की। इस पूरे मामले की खान ने सीसीटीवी फुटेज के साथ मोहाली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की। पुलिस ने मामला एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को सौंप दिया। 11 जुलाई की शिकायत पर कार्रवाई के लिए 15 जवानों की एक टीम बनाई गई। जिन्हें सिविल ड्रेस में ढकोली से बलटाना तक अलग-अलग जगहों पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
गैंगस्टर राणा ने बोला था होटल मैंनेजर को मार दो
17 जुलाई की रात करीब 8.45 पर होटल के बाहर गैंगस्टर अंकित राणा के 10 गुर्गे पहुंचे थे। पहले होटल के बाहर गुर्गों ने सरगना अंकित राणा के साथ प्लानिंग की और उसे वीडियो कॉलिंग कर 10 गैंगस्टर होटल की पहली मंजिल पर पहुंचे। जहां काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से होटल संचालक फैजल के बारे में पूछा।
कर्मचारी ने जवाब दिया कि फैजल अभी यहां नहीं हैं। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर पहुंच गए। वह जांच के बाद जब नीचे उतरने लगे तो होटल मैंनेजर रीतू दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर पहुंच गया और गैंगस्टरों से पूछा कि क्या बात है। वीडियो कॉलिंग पर मौजूद गैंगस्टर अंकित राणा ने रीतू को देखते ही कहा इसे मार दो। इसे छोड़ना मत। फिर गैंगस्टरों ने रीतू को मारना शुरू कर दिया।