{"_id":"08c8cdc38866dc7342dfc7bec85f63e4","slug":"police-officers-brutally-beated-man-in-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्दी में गुडांगर्दी, चेकिंग के बहाने रोक वसूली और मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वर्दी में गुडांगर्दी, चेकिंग के बहाने रोक वसूली और मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Nov 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ने पीसीआर में तैनात तीन पुलिसकर्मियों पर चेकिंग के बहाने रोककर पिटाई करने और पैसे वसूलने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि इसके बाद जब वह थाने में शिकायत लेकर गया तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
मलोया निवासी हंसराज (40) ने पुलिस बताया कि वह सेक्टर-42 में प्लंबर का काम करते हैं। वहीं, सेक्टर-41 में उनका भांजा विरेंदर परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात को काम पूरा करके वह अपने भांजे के घर मिलने चले गए। वहां से करीब 10:40 बजे वह मलोया से लिए निकले।
विज्ञापन
इस दौरान पीसीआर ने उनकी साइकिल रोक ली। पीड़ित का आरोप है कि उनकी तलाशी के बहाने पुलिसकर्मी उनसे पैसे मांगने लगे। पैसे देने से मना करने पर दो पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ पकड़े और तीसरे ने उनके जेब से पगार के चार हजार रुपये निकाल लिए। इस दौरान जोर जबरदस्ती में पुलिसकर्मियों ने उसके चेहरे पर थप्पड़ भी जडे़।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता हंसराज ने बताया कि इसके बाद वह सेक्टर-39 थाने में गया। वहां एक महिला पुलिसकर्मी मौजूद थी। उसने आरोप लगाया कि महिला पुलिसकर्मी ने उसकी शिकायत सुनकर कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने बताया कि करीब एक बजे पुलिसकर्मी ने उसकी रुड़की में रहने वाली बहन गुड्डा को 1:13 बजे पर कॉल की।
उन्होंने कहा कि आपका बंदा शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। इसको यहां से लेकर जाओ। पीड़ित का कहना था कि रात करीब डेढ़ से ढाई के बीच वह थाने में गए थे। उनकी एंट्री थाने के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
रातभर भटका पीड़ित
आरोप पूरी तरह से गलत हैं। हमारे संज्ञान में ऐसी कोई शिकायत आती तो कार्रवाई अवश्य की जाती। इसके बावजूद चेक किया जाएगा। अगर शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई करेंगे।
-रंजोत सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-39