फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police office suspend due to capture naked video of congress leader amritdhari sikh and viral it

अमृतधारी सिख का न्यूड वीडियो वायरल करने पर SSP ने की कार्रवाई, कई पर गिरी गाज

Thu, 09 Feb 2017 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 09 Feb 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
police office suspend due to capture naked video of congress leader amritdhari sikh and viral it
वीडियो वायरल
अमृतधारी सिख व कांग्रेस नेता का न्यूड वीडियो बनाने और वायरल करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। एक को सस्पेंड किया गया, वहीं दो पर केस दर्ज। घटना पंजाब के बठिंडा की है।
विज्ञापन


मामले में हेड कांस्टेबल राम सिंह और सिपाही हरिंदर सिंह पर केस दर्ज किया है। साथ ही थाना रामपुरा के प्रभारी जय सिंह को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने बुधवार को पीड़ित की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसएसपी बठिंडा स्वपन शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला उनके ध्यान में आया उन्होंने तुरंत उक्त पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाना रामपुरा में मामला दर्ज कर दिया। इसके बाद थाना रामपुरा प्रभारी जय सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने ये सब बताया

police office suspend due to capture naked video of congress leader amritdhari sikh and viral it
वीडियो वायरल
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 17 नवंबर 2015 को जब गांव भाईरूपा में बाबा रूप चंद के लंगर पर ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका को आना था तो उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के मामले में रोष प्रदर्शन करना था।

उससे कुछ समय पहले ही रामपुरा के डीएसपी गुरजीत सिंह रोमाणा ने उसे और उसके तीन साथियों को थाने में ले जाकर बंद कर दिया था। इसके बाद वहां पर तैनात उक्त आरोपी पुलिस कर्मियों ने उसको निर्वस्त्र कर एक वीडियो बनाकर जेल में भेज दिया।

पीड़ित ने बताया कि अब वह चुनाव के समय कांग्रेस के हक में प्रचार करने लगा तो चुनाव से एक माह पहले पुलिस ने एक और चार जनवरी को उसके खिलाफ दो केस झूठे दर्ज किए।

इसमें उसने जिले के एक अकाली नेता के शामिल होने का आरोप लगाया है। उसके बाद गांव के एक अकाली जत्थेदार के पोते ने उसे बदनाम करने के लिए थाने में बना उसका वीडियो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed