{"_id":"d19d518bd0bb3ddfa6740448ab3e66e6","slug":"police-inspector-attept-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड नाराज हुई तो ASI के बेटे ने लगा लिया फंदा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड नाराज हुई तो ASI के बेटे ने लगा लिया फंदा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 07 Apr 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्ल फ्रेंड रूठ कर कमरे से बाहर क्या निकली, युवक ने उसकी चुन्नी से फंदा लिया। युवती ने बचाने का प्रयास किया और पुलिस को बुलाया। युवक सेक्टर-32 के अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार का बेटा संदीप (24) सेक्टर-26 की पुलिस कॉलोनी में रहता है। वह मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान नंबर 5616 में दोस्त के कमरे में गर्ल फ्रेंड के साथ आया था। शाम करीब 4.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि युवक ने फंदा लगा लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि युवती जब कमरे से बाहर निकली तो युवक ने उसकी चुन्नी संदीप ने अपने पास रख ली। युवक ने उसी चुन्नी से फंदा लगा लिया। युवती को जब पता चला तो वह अंदर गई।
विज्ञापन
युवक फंदे से झूल रहा था। युवती ने टेबल पर चढ़कर दातों से चुन्नी को काटा, फिर पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। सूचना पर डीएसपी ईस्ट अंजिता चेंपियाल घटना स्थल पर पहुंची।