{"_id":"5e1b000e8ebc3e881a4768e6","slug":"police-has-arrested-two-accused-of-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं से लूटते थे जेवरात फिर ले लेते थे गोल्ड लोन, लाखों के गहने समेत दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिलाओं से लूटते थे जेवरात फिर ले लेते थे गोल्ड लोन, लाखों के गहने समेत दबोचे गए
Sun, 12 Jan 2020 04:47 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 12 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे।
थाना सिटी-1 की पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइक सहित काबू किया है। पुलिस ने दोनों से लूट के करीब साढ़े तीन लाख गहने बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में लूटपाट, स्नैचिंग की वारदातें करने लगे। डीएसपी सिटी राजेश कुमार छिब्बर और थाना सिटी-1 के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 अक्टूबर 2019 को सुलोचना देवी पत्नी सुरिंदर कुमार निवासी गोबिंद कालोनी बरनाला से बाइक पर सवार दो युवक सोने की एक बाली झपट फरार हो गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्खी व साहिलदीप सिंह निवासी भदौड़ के रूप में की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज करके काबू किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों से बिना नंबर की बाइक और करीब साढ़े तीन लाख रुपये का चोरी के गहने बरामद किए हैं।
विज्ञापन
आरोपियों ने रिमांड में पूछताछ के दौरान अपने साथियों के नाम बबलजीत सिंह निवासी भदौड़ व गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू निवासी उप्पली बताए। डीएसपी के मुताबिक लखवीर सिंह व साहिलदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने एक गिरोह बनाया है, जिसकी मदद से वह स्नैचिंग, लूट और की घटनाओं को अंजाम देते है। इससे पहले खुड्डी रोड, शेरपुर, गांव रंगियां में सोने की बालियां छीनी थी। लूट के पांच जोड़ी सोने की बालियां व एक जोडी सोने के कांटे उनके साथी बबलजीत सिंह के नाम पर गोल्ड लोन देने वाली कंपनी भदौड़ में जमा है, जिन पर उन्होंने 75 हजार रुपये गोल्ड लोन हासिल किया है।
विज्ञापन