फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Has arrested Main accused who run an illegal liquor factory

जहरीली शराब कांड : शराब की अवैध फैक्टरी चलाने वाले मुख्य आरोपी समेत कई गिरफ्तार

Sun, 08 Nov 2020 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/खरखौदा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Police Has arrested Main accused who run an illegal liquor factory
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

जहरीली शराब के तस्करों और सप्लायरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। खरखौदा में शराब बनाने की अवैध फैक्टरी के लिए कच्चा माल लेकर आने व तैयार माल सप्लाई करने के आरोपी संतनगर के मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। वह भी शराब तस्करी में यूपी में पकड़ा जा चुका है। वहीं नैना ततारपुर में जहरीली शराब बनाने के आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों से जहरीली शराब के सप्लायर व कई तस्करों को भी पकड़ा गया है। 

विज्ञापन


खरखौदा की आदर्श नगर कॉलोनी के एक मकान में केमिकल से शराब बनाने के मामले में खरखौदा पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव थाना कलां के मोहित को पकड़ा है। वह फिलहाल खरखौदा के वार्ड छह स्थित संत नगर में रहता है। इससे पहले पुलिस ने मूलरूप से खांडा फिलहाल आदर्श नगर निवासी अंकित को केमिकल से शराब तैयार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। 
विज्ञापन


आरोप है कि मोहित ही कच्चा माल लेकर आता था, जिससे अंकित शराब तैयार करता और मोहित उसे सप्लाई करता था। वह धारूहेड़ा से शराब तैयार करने का सामान लेकर आए थे। वह धारूहेड़ा से खाली बोतलें, ढक्कन, सील मशीन, बोतल पर चस्पा करने के लिए रैपर लेकर आया था। जांच में आया है कि मोहित पहले यह धंधा धारूहेड़ा में करता था। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी इससे पहले वर्ष 2017 में शराब की गाड़ी समेत शामली में पकड़ा था। तब कई दिन तक जेल में रहा था। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने खरखौदा में शराब बनाने का गोरखधंधा पहली नवंबर से ही शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed