फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police filed case after suspicious person appeared on Navjot Singh Sidhu Roof in Patiala

सिद्धू की छत पर संदिग्ध: कुक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस, सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी

Mon, 17 Apr 2023 05:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 17 Apr 2023 05:40 PM IST
सार

इस मामले की सूचना खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार रात को ट्वीट कर दी थी। सिद्धू ने लिखा था कि उनके घर की छत पर एक खाकी रंग का कंबल लपेटे अज्ञात व्यक्ति दिखा। जैसे ही उनके नौकर ने बाहर निकलकर अलार्म बजाया वैसे ही वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Police filed case after suspicious person appeared on Navjot Singh Sidhu Roof in Patiala
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पटियाला स्थित नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर रविवार की देर शाम संदिग्ध व्यक्ति के दिखने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी सुरक्षा में चूक का हवाला दे पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी से इस संबंध में शिकायत भी की थी। पुलिस के मुताबिक जांच जारी है और इलाके के सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इस मामले में पटियाला के थाना लाहौरी गेट में सिद्धू के कुक राजू की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


कुक की शिकायत के मुताबिक वह नवजोत सिंह सिद्धू की पटियाला के यादविंदरा कालोनी स्थित कोठी नंबर 28 में नौकरी करता है। 16 अप्रैल की देर शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर कोठी में पूर्व सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी समेत अन्य कई व्यक्ति आए थे। इसी बीच कुक ने देखा कि अज्ञात व्यक्ति बाहर से ड्राइंग रूम के शीशे से अंदर झांक रहा था। जब कुक ने बाहर आकर देखा तो अज्ञात व्यक्ति कोठी की छत पर चढ़कर वहां से फरार हो गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस मामले की सूचना खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार रात को ट्वीट कर दी थी। सिद्धू ने लिखा था कि उनके घर की छत पर एक खाकी रंग का कंबल लपेटे अज्ञात व्यक्ति दिखा। जैसे ही उनके नौकर ने बाहर निकलकर अलार्म बजाया वैसे ही वह व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू ने ट्वीट के जरिये इस मामले की शिकायत पंजाब के डीजीपी और पटियाला के एसएसपी को देने की बात भी लिखी थी। साथ ही लिखा था कि सुरक्षा में यह चूक उन्हें पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी। बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद सिद्धू की सुरक्षा घटा दी गई है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed