फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police confiscated the property of four drug smugglers in Firozpur of Punjab

फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई: चार नशा तस्करों की दो करोड़ 71 लाख रुपये की संपत्ति जब्त, तीन अन्य पर भी होगा एक्शन

Thu, 11 Nov 2021 01:58 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 11 Nov 2021 01:58 AM IST
सार

पंजाब के फिरोजपुर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार तस्करों की दो करोड़ 71 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है। सीमावर्ती जिला होने के कारण फिरोजपुर का सीमांत इलाका नशा तस्करी का गढ़ बनता जा रहा है।

विज्ञापन
Police confiscated the property of four drug smugglers in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में पुलिस ने नशा तस्करी से बनाई गई सात तस्करों की तीन करोड़ 34 लाख 49 हजार 483 रुपये की संपत्ति को ट्रेस किया है। इसमें से चार तस्करों की दो करोड़ 71 लाख 24 हजार 483 रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। तीन मामले विचाराधीन हैं। यह जानकारी एसएसपी हरमनदीप सिंह ने दी है।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि चार तस्करों ने नशे से दो करोड़ 71 लाख 24 हजार 483 रुपये की संपत्ति बनाई है, इनमें पांच कनाल 12 मरले जमीन, छह रिहाइशी मकान, चार दुकानें, एक सर्विस स्टेशन व चार बैंक खाते शामिल हैं। जबकि बाकी के तीन तस्करों में से एक तस्कर की दो लाख 43 हजार 400 रुपये की संपत्ति है, इसमें पांच कनाल 12 मरले जमीन शामिल है। दो अन्य तस्करों की 63 लाख 25 हजार रुपये की संपत्ति है, इसमें दो मकान और एक बाइक शामिल है। इन्हें जल्द जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने गांव शेरखां में सुबह दबिश दी। यहां प्रत्येक घरों की तलाशी ली गई। पुलिस के आने की भनक लगते ही चिट्टे की तस्करी करने वाले आरोपी वहां से फरार हो गए। घरों में सिर्फ महिलाएं थीं। पुलिस ने प्रत्येक घर की तलाशी ली लेकिन यहां से पुलिस को कुछ नहीं मिला है। मालूम हो कि गांव बजीदपुर में एक व्यक्ति ने सरेआम चिट्टा बिकने का वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। उसके बाद पुलिस ने नशा तस्करों को पकड़ने की मुहिम तेज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर: 40 लाख रुपये की हेरोइन समेत छह तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने बुधवार को विभिन्न जगहों से 40 लाख रुपये की हेरोइन समेत छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक थाना सिटी के सब-इंस्पेक्टर जजपाल सिंह ने बस्ती आवा में दबिश देकर वहां से आरोपी सूरज को 33 ग्राम हेरोइन व मिठन को 17 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। जबकि नारकोटिक्स कंट्रोल सेल के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बजीदपुर स्थित गंगकनाल के पास से आरोपी जसबीर सिंह को 30 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। इसी तरह बजीदपुर निवासी कंवलदीप सिंह व हरजीत सिंह को दो-दो ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा है। इसके अलावा थाना कुलगढ़ी पुलिस ने गांव बजीदपुर निवासी बलविंदर सिंह को दो ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed