उम्रभर की कमाई पत्नी पर लगाई पर मिली बेवफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के विरोध के बावजूद प्रेमी-प्रेमिका से पति-पत्नी बनने के बाद अपनी पत्नी को कुछ बनाने की हसरत मन में लिए युवक ने लाखों रुपये खर्च कर उसे विदेश भेज दिया।
वहीं बेवफा पत्नी ने चार साल बाद ही पति को तलाक के कागज भेजकर जहां उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया, वहीं हाथ में कागज आते ही उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
पत्नी की इस बेइंसाफी की फरियाद लेकर पति एडीजीपी के पास शिकायत लेकर पहुंचा। उसकी शिकायत पर थाना हठूर की पुलिस ने पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव क्षेत्र का है।
प्रेम विवाह कराया था
हठूर पुलिस को दी शिकायत में रसूल पुर मल्ला निवासी दविंदर सिंह ने कहा कि उसने गांव मलआणा (मोगा) निवासी युवती सखविंदर कौर से प्रेम विवाह कराया था। शादी के बाद पत्नी का कैरियर बनाने की मंशा से उसने दिन-रात मेहनत की।
वर्ष 2010 में 16 लाख रुपये खर्च करके उसे न्यूजीलैंड भेज दिया, जिससे उसकी पत्नी विदेश में सेटल होकर उसे भी वहीं बुला लेगी। लेकिन मार्च में उसकी पत्नी ने उसे तलाक के कागज भेज दिए। जब उसने उसे तलाक लेने के बारे में पूछा तो पत्नी ने साफ कह दिया कि उसे किसी और से शादी करनी है। इसकी शिकायत पति ने पुलिस को दी और जांच के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।