फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught fake army officer in Amritsar of Punjab

Punjab News: अमृतसर में पकड़ा गया सेना का फर्जी मेजर, कई आर्मी कैंट में घूम चुका, मोबाइल की जांच शुरू

Mon, 11 Mar 2024 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 11 Mar 2024 06:17 PM IST
सार

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने सेना के फर्जी मेजर को पकड़ा है। आरोपी मेजर की वर्दी पहनकर गोलबाग के पास घूम रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह कई आर्मी कैंट में घूम चुका है। यह व्यक्ति पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब का रहने वाला है।  

विज्ञापन
Police caught fake army officer in Amritsar of Punjab
अमृतसर में पकड़ा गया फर्जी सैन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने रविवार को गोलबाग के पास मेजर रैंक की वर्दी पहन और कंधे पर फौजी बैग के साथ घूम रहे एक व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस इसके पास से मिले पहचान पत्रों की जांच कर रही है। डी डिवीजन थाने की पुलिस ने इस फर्जी सेना अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर दिया। डीसीपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने यह जानकारी सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

विज्ञापन


डीसीपी ने गिरफ्तार किए गए इस फर्जी मेजर की पहचान श्री आनंदपुर साहिब के गांव चीकना निवासी संदीप सिंह के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि डी डिवीजन थाना प्रभारी सुखइंद्र सिंह को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेजर की वर्दी पहन कर गोलबाग इलाके में घूम रहा है। इसने कंधे पर मेजर रैंक का स्टेट एंबलम भी लगा रखा है और कंधे पर फौजियों वाला बैग लटका रखा है। इस पर पुलिस ने तुरंत उसे काबू कर लिया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसके कब्जे से पहचान पत्र भी बरामद किए गए। पूछताछ दौरान यह पुलिस को संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही सेना में अधिकारी होने के सबूत दे सका। पूछताछ दौरान आरोपी ने यह भी बताया कि वह काफी समय से अलग-अलग रैंक की वर्दियां पहन कर आम जनता को प्रभावित करता है कि वह फौज में बड़ा अधिकारी है।

एडीसीपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि काबू किए गए इस फर्जी अधिकारी ने खुलासा किया कि उसके कब्जे से बरामद सेना की वर्दियां उसने देहरादून से ली थी और वह वर्दी पहन कर रुड़की आर्मी कैंट, जम्मू आर्मी क्षेत्र और अमृतसर आर्मी कैंट में गया था। अदालत से पुलिस रिमांड लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

आर्मी क्षेत्र के दस्तावेज मिलने की संभावना

पुलिस मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है, क्योंकि यह अमृतसर रुड़की और जम्मू के आर्मी क्षेत्र में घूम चुका है तो इसके पास आर्मी क्षेत्र से जुड़े दस्तावेज होने की भी संभावना है। हालांकि इसे लेकर अभी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। मगर डीसीपी डॉ. प्रज्ञा ने बताया कि हर एंगल से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed