फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police caught an employee on charges of spying in Bathinda

बठिंडा: पाकिस्तान को सूचना भेजने के आरोप में सेना का कर्मचारी काबू, हनी ट्रैप में फंसा युवती करवाती थी जासूसी

Sat, 18 Sep 2021 09:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Sep 2021 09:36 PM IST
सार

काउंटर इंटेलिजेंस ने शनिवार को पंजाब के बठिंडा में सेना के एक दर्जा चार कर्मचारी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी तक गोपनीय जानकारी पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया। आरोपी कर्मचारी पाकिस्तान महिला जासूस के संपर्क में था। इससे पहले लुधियाना में इसी महिला के संपर्क में रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Police caught an employee on charges of spying in Bathinda
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को कैंट की सूचना देने वाले सेना के एमईएस विंग के दर्जा चार कर्मी गुरविंदर सिंह को काउंटर इंटेलिजेंस ने शनिवार को हिरासत में लिया। इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार उक्त कर्मी जयपुर निवासी एक युवती के संपर्क में आया था। युवती आईएसआई के लिए काम करती है। युवती को आरोपी कैंट की खुफिया जानकारी देता था, जिसे वह पाकिस्तान में बैठे आईएसआई के बडे़ अधिकारियों को भेजती थी।

विज्ञापन

 
इंटेलिजेंस के एसपी देसराज सिंह ने बताया कि गुरविंद्र सिंह पुत्र सिमरजीत सिंह निवासी चंडीगढ़, बठिंडा छावनी में बतौर मल्टी टास्किंग स्टाफ में बतौर दर्जा चार कर्मी की नौकरी करता है। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि उक्त व्यक्ति पाकिस्तानी जासूस खुशदीप कौर के संपर्क में था और युवती ने उसे हनी ट्रैप में फंसाया था। इसके बाद वह गुरविंद्र सिंह से भारतीय सेना की गुप्त सूचनाएं व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये मंगाने लगी। 
विज्ञापन


आरोप है कि कर्मचारी ने पाकिस्तान जासूस युवती को वेस्टर्न सीएमडी पोस्टिंग ग्रुप और एमईए इन्फॉर्मेशन अपडेट ग्रुप में शामिल करवाया था। वह लड़की इस ग्रुप पर नजर रखती थी। लड़की ने सोशल मीडिया के जरिये ही उसे अपने जाल में फंसाया और जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट से वीडियो व ऑडियो कॉल भी की। अधिकारियों ने बताया गुरविंद्र सिंह के पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसमें मौजूद डाटा की जांच की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने गुरविंद्र सिंह के खिलाफ थाना कैंट में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्जकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed