{"_id":"f8bbf7026e919dc3cbc6bc4a10623134","slug":"police-case-by-milkha-singh-on-fake-website-makers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वेबसाइट बनाने वालों पर मिल्खा ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वेबसाइट बनाने वालों पर मिल्खा ने दर्ज कराया केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के नाम पर वेबसाइट बनाकर कमाई करने वाली कंपनी के अधिकारियों पर साइबर सेल ने सोमवार को सेक्टर-3 थाना पुलिस स्टेशन में आईटी एक्ट और सुबूत मिटाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
इन पर हुआ मामला दर्ज:
पुलिस ने मिल्खा सिंह की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारी आतिर खान, सुनील कुमार सिंह, अजफर, दिल्ली के आश्रम नगर कुटीर नगर के प्लाट नंबर-101 स्थित नेटगेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और नेट निवारण इंटरनेट्स सर्विस लिमिटेड के डायरेक्टर पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
नहीं ली थी परमिशन:
मिल्खा सिंह को फरवरी में जानकारी मिली थी कि उनके नाम पर दिल्ली की कंपनी ने वेबसाइट बनाई है और विज्ञापन लेकर कमाई कर रही है। वेबसाइट बनाने से पहले कंपनी ने मिल्खा सिंह से कोई परमीशन नहीं ली थी। यह वेबसाइट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ रिलीज होने के बाद बनाई गई थी।
विज्ञापन
16 फरवरी को दी थी शिकायत:
मिल्खा सिंह के वकील तरमिंदर सिंह ने 16 फरवरी को पुलिस को इसकी शिकायत देते हुए वेबसाइट बनाने वाली कंपनी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि वेबसाइट वेबिक डोमेंस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है। जांच शुरू होने के बाद कंपनी ने इस वेबसाइट को बंद कर दिया था।