फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   police case against padam moters

गाड़ियों के फर्जी नंबर देता था, धरा गया, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 05 Jan 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Jan 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
police case against padam moters
सेक्टर-17 पुलिस ने नई गाड़ियों के लिए फर्जी अस्थायी नंबर जारी करने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला आरएलए कार्यालय की शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र के फेज-2 स्थित पदम मोटर्स पर दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि पदम मोटर्स अपनी ओर से आरएलए की नकली स्टैंप लगाकर अस्थायी नंबर जारी कर देते थे जबकि यह स्टैंप आरएलए कार्यालय से लगवाई जानी जरूरी है।

आरएलए कार्यालय ने अपनी शिकायत में कहा कि पदम मोटर्स ने कई गाड़ियों के लिए ये फर्जी अस्थायी नंबर जारी किए हैं।

मालूम हो कि पिछले साल एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग पदम मोटर्स पर 21.50 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगा चुकी है। विभाग ने 21 जून को छापा मारकर कारों के खरीद फरोख्त के रिकार्ड को जब्त किया था।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार पदम मोटर्स वाहनों के बेचने के समय ग्राहकों से 12.5 प्रतिशत वैट चार्ज करता था लेकिन इसे विभाग में जमा नहीं करवाया जाता था।

आरएलए कार्यालय की ओर से दी हुई शिकायत पर औद्योगिक क्षेत्र स्थित पदम मोटर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलशेर चंदेल, सेक्टर-17 थाना प्रभारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed