फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police busted a gang and seized close to 20 quintals of red sandalwood in Jhajjar district

हरियाणा पुलिस ने 20 क्विंटल चंदन की लकड़ी पकड़ी, 60 लाख रुपये बताई जा रही कीमत

Tue, 16 Jun 2020 05:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jun 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
Police busted a gang and seized close to 20 quintals of red sandalwood in Jhajjar district
पकड़ी गई चंदन की लकड़ी।

सीआईए झज्जर पुलिस की टीम ने एक आरोपी को चंदन की लकड़ी से भरे कैंटर साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोविड टेस्ट कराने के बाद अदालत में पेश कर दिया है। आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी से चंदन की लकड़ी की तस्करी से जुड़े गिरोह का खुलासा होने की संभावना है। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। लकड़ी का वजन करीब 20 क्विंटल है। पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कीमती चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक विकास के नेतृत्व में एक टीम झज्जर के शहरी इलाका में गश्त पर थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन निवासी गांव गिरावड़ जिला झज्जर व रमेश निवासी पटौदी जिला भिवानी जो चंदन की लकड़ी का अवैध धंधा करते हैं। दोनों एक बंद बॉडी कैंटर नम्बर HR-61B-4201 में भारी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ी लोड किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाल चंदन से भरे कैंटर को लेकर सचिन निवासी गिरावड़ सांपला रोड पर स्थित गांव गिरावड़ से झज्जर होते हुऐ गुरुग्राम की तरफ जाएगा। इसके आधार पर सांपला रोड बाईपास पुल के पास नाकाबंदी की गई। कुछ समय बाद जब कैंटर वहां पहुंचा तो पुलिस टीम ने कैंटर को पीछे से खुलवा कर चेक किया गया तो उसमें कीमती लाल चंदन की लकड़ी पाई गई। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। प्राथमिक पूछताछ में उसने रमेश निवासी पटौदी के बारे में बताया कि उसे पहले ही गाड़ी से रास्ते में उतार दिया था।

20 क्विंटल मिली लकड़ी
आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सचिन पुत्र सतपाल निवासी गांव गिरावड़ जिला झज्जर बताया। तस्करी करके ले जाई जा रही चंदन की लकड़ी का वजन करीब 20 क्विंटल पाया गया। बरामद की गई लाल चंदन की लकड़ी की बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक बलजीत सिंह की टीम ने आरोपी को झज्जर अदालत  मे पेश किया गया।

सीआईए झज्जर पुलिस की टीम ने चंदन की लकड़ी की तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया है। दो दिन के रिमांड के दौरान मामले का पूरी तरह से खुलासा होने की संभावना है।  सोमबीर सिंह, प्रभारी सीआईए, झज्जर।

 

अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम द्वारा चंदन तस्करी के मामले का भंडाफोड़ किया गया है। एक आरोपी को चंदन की लकड़ी के साथ काबू किया है। उसके माध्यम से गिरोह तक पहुंचे का प्रयास किया जाएगा। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। शमशेर सिंह, डीएसपी, झज्जर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed