फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police Arrested Wife, Husband Committed Suicide, Loan Case

बैंक लोन न चुकाने पर पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर अभद्रता का आरोप, पति ने फंदे पर लटक जान दी

Thu, 13 Feb 2020 11:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 13 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police Arrested Wife, Husband Committed Suicide, Loan Case
सांकेतिक तस्वीर

बैंक से लिया लोन न चुका पाने वाली गांव राजगढ़ की महिला को पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया। ढाई घंटे बाद ही गोशाला संचालक पति ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई के दौरान अभद्रता की। इससे आहत होकर महिला के पति ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि चौकी प्रभारी ने किसी भी प्रकार की मारपीट और अभद्रता के आरोप को निराधार बताया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव राजगढ़ के अमर सिंह की पत्नी निर्मला देवी ने पंजाब नेशनल बैंक से 80 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था। किस्त न चुका पाने के कारण लोन की राशि ब्याज सहित 1.44 लाख रुपये हो गई थी। बैंक ने चेक बाउंस होने पर निर्मला के खिलाफ कोर्ट में याचिका दी थी। एक महीने पहले निर्मला को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह पेश नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस को गुरुवार को निर्मला को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। सुबह 5:30 बजे भाड़ावास चौकी इंचार्ज और दो पुलिसकर्मी उसे गिरफ्तार करने पहुंचे थे। महिला के पति अमर सिंह ने पुलिस से बैंक खुलते ही राशि जमा करने की बात कही। पुलिस ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी की गिरफ्तारी और पुलिस की अभद्रता के कारण आहत अमर सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई। निर्मला का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तारी के दौरान उनके साथ मारपीट की। पति बचाव में आए तो उनसे भी अभद्रता और मारपीट की।

महिला निर्मला के खिलाफ कोर्ट में चेक बाउंस का मामला था। कोर्ट के आदेश पर उसे गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश करना था। कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई। गुरुवार सुबह निर्मला के पति अमर सिंह के सामने ही गिरफ्तार कर लाए थे। इस दौरान किसी प्रकार की कोई अभद्रता नहीं की गई। - रेनू, भाड़ावास पुलिस चौकी प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed