फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested three soldiers in Bathinda of Punjab

Bathinda News: ट्राले से टकराई कार, तीन फौजियों ने चालक को पीटा, अगवा किया, पुलिस ने पकड़ा

Tue, 29 Nov 2022 11:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Nov 2022 11:40 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि चालक बोहड सिंह के बयान पर तीनों सैनिकों हरिमन, अमर सिंह, सलिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों फिरोजपुर छावनी में तैनात हैं। 

विज्ञापन
Police arrested three soldiers in Bathinda of Punjab
पुलिस हिरासत में तीनों आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ट्राले से कार टकराने से गुस्साए तीन सैनिकों ने चालक से न केवल मारपीट की बल्कि उसे अगवा भी कर लिया। यही नहीं, कंपनी मालिक से 50 हजार रुपये की फिरौती भी मांगी। पुलिस ने तीनों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की पहचान हरिमन, अमर सिंह, सलिंदर सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित बोहड सिंह ने बताया कि वह संधू ट्रांसपोर्ट कंपनी संगरिया हनुमानगढ़ के ट्राले पर ड्राइवर है। 28 नवंबर को वह जगरांव में सीमेंट से भरा ट्राला खाली करके रात को लौट रहा था। बठिंडा बाईपास पर होटल स्पायर के पास ट्राले का पिछला हिस्सा एक कार से टकरा गया। कार से उतरे तीन युवकों ने ट्राला रोककर उससे मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे अगवा कर अपनी कार में डाल लिया। 
विज्ञापन


तीनों खुद को फौजी बता रहे थे। तीनों उसे पीटते रहे हालांकि कार में मौजूद दो महिलाएं उन्हें ऐसा करने से रोक रही थीं। आरोपियों ने उसके मोबाइल से कंपनी के मालिकों व मुनीम को फोन कर कहा कि तुम्हारा चालक हमारे पास है। वापस चाहिए तो पचास हजार रुपये ले आना। पीड़ित ने आगे बताया कि आरोपी उसे कार में अगवा कर फिरोजपुर छावनी ले गए, जहां उन्होंने दोनों महिलाओं और एक बच्चे को क्वार्टर में उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद फिरोजपुर जलालाबाद रोड पर बने खेतों में ले गए। यहां तीनों ने पहले शराब पी फिर हॉकी से उसे बुरी तरह पीटा। रात को आरोपियों के बताए पते पर जब उसकी कंपनी के मालिक और पुलिस पहुंची तो वे उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि चालक बोहड सिंह के बयान पर तीनों सैनिकों हरिमन, अमर सिंह, सलिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों फिरोजपुर छावनी में तैनात हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed