{"_id":"65eb38aefae29d775d075211","slug":"police-arrested-drug-smuggler-with-pistol-in-pathankot-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pathankot: जेल में बंद आरोपी ने मध्य प्रदेश से मंगवाए आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन व 30 कारतूस, अब पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Pathankot: जेल में बंद आरोपी ने मध्य प्रदेश से मंगवाए आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन व 30 कारतूस, अब पुलिस ने दबोचा
Fri, 08 Mar 2024 10:12 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:12 PM IST
सार
पठानकोट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जेल से संचालित हथियार तस्करी नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पिस्टल के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी होशियारपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और बरामद पिस्टल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दबिश देकर एक अन्य नशा तस्कर को पिस्टल के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान कशिश कालिया निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी कशिश कालिया ने एक अन्य तस्कर से मिलकर आठ पिस्टल, 16 मैगजीन और 30 कारतूस मंगवाए थे। इनमें से आरोपी कशिश कालिया सात पिस्टल और मैगजीन पहले ही अलग-अलग जगह पर डिलीवर कर चुका है।
विज्ञापन
डीएसपी मंगल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले सीआईए स्टाफ पठानकोट पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर राहुल वालिया निवासी पठानकोट को 50 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया गया था। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी ने बताया कि वह होशियारपुर निवासी कशिश कालिया से यह खेप लेकर आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में होशियारपुर में रेड कर कशिश को काबू कर लिया। जांच के दौरान कशिश ने बताया कि अक्तूबर 2023 में जेल में उसकी पहचान दविंदर सिंह निवासी दीनानगर निवासी युवक के साथ हुई थी। दविंदर सिंह का पहले ही नीरज सिंह निवासी इंदौर के साथ संपर्क था। कशिश ने बताया कि दविंद्र सिंह ने नीरज सिंह निवासी मध्य प्रदेश से आठ पिस्तौल, 16 मैगजीन और 30 कारतूस मंगवाए थे। इसके बाद दविंदर सिंह उसे जेल से ही फोन करके इन पिस्तौल और मैगजीन को डिलीवर करने के बारे में बताता रहा। कशिश के पास अब सिर्फ एक पिस्तौल और पांच कारतूस ही बचे हैं। बाकी खेप वह डिलीवर कर चुका है। डीएसपी मंगल सिंह ने कहा कि इस मामले में आरोपी दविंदर सिंह को पूछताछ के लिए लाया जा सकता है।
विज्ञापन