फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Police arrested a prisoner who absconding from Patiala Central Jail

पंजाब: पटियाला जेल से फरार कैदी ध्याना गिरफ्तार, चादरों की रस्सी बनाकर फांदी थी दीवार

Fri, 07 May 2021 01:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 01:40 AM IST
सार

एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि 10 साल की सजा काट रहे ध्याना के खिलाफ नशा तस्करी, चोरी व स्नैचिंग के कपूरथला जिले के विभिन्न पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। ध्याना जेल से फरार होने के बाद बड़ी वारदात करने की तैयारी में था।

विज्ञापन
Police arrested a prisoner who absconding from Patiala Central Jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब के पटियाला स्थित केंद्रीय जेल से फरार तीन कैदियों में से एक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इंद्रजीत सिंह उर्फ ध्याना को कपूरथला स्थित उसी के गांव रानीपुर कंबोआ से काबू किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जेल से फरार होने के लिए तीनों कैदियों ने बाथरूम की पानी की पाइप उखाड़ कर दीवार में छेद किया। इसके बाद चादरों को एक-दूसरे से बांधकर जेल की चारदीवारी पर लगे लोहे के एंगलों में फंसाया और इसी के सहारे वे दीवार फांदकर फरार हुए।

विज्ञापन


एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने बताया कि 10 साल की सजा काट रहे ध्याना के खिलाफ नशा तस्करी, चोरी व स्नैचिंग के कपूरथला जिले के विभिन्न पुलिस थानों में केस दर्ज हैं। ध्याना जेल से फरार होने के बाद बड़ी वारदात करने की तैयारी में था। इससे पहले ही उसे खुफिया सूचना के आधार पर पटियाला और कपूरथला पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया। वह अपनी जान-पहचान के गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति के घर छिपा था। 
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक, 27 अप्रैल को देर रात ध्याना के साथ पटियाला जेल से फरार शेर सिंह और जसप्रीत सिंह उर्फ नुपी की तलाश जारी है। दोनों की फोटो और डिटेल देशभर में सभी थानों को भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गए मोहाली फिर कीरतपुर साहिब में जंगलों में छिपे रहे 
तीनों कैदी जेल से भागने के बाद ट्रक में लिफ्ट लेकर पहले मोहाली पहुंचे। वहां से वे कीरतपुर साहिब चले गए। वे कुछ समय वहां जंगलों में छिपे रहे। जसप्रीत सिंह ने अपने दोनों साथियों को कुछ पैसे दिए और फिर तीनों वहां से अलग-अलग होकर निकल गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed