{"_id":"60cca4bd6431631e9834ad73","slug":"police-and-excise-department-recovered-raw-liquor-from-sutlej-river-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई: सतलुज नदी से एक लाख 14 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी, तीन आरोपियों को भी दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फिरोजपुर में बड़ी कार्रवाई: सतलुज नदी से एक लाख 14 हजार लीटर कच्ची दारू पकड़ी, तीन आरोपियों को भी दबोचा
Fri, 18 Jun 2021 07:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:30 PM IST
सार
पंजाब के फिरोजपुर जिले में पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। दोनों की संयुक्त टीमों ने सतलुज नदी से एक लाख 14 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं तीन लोगों को भी धर दबोचा है। मौके से 55 तिरपाल, 15 लोहे के ड्रम, 18 एल्युमिनियम के बर्तन भी मिले हैं।
विज्ञापन
सतलुज नदी से बरामद कच्ची शराब।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को सतलुज नदी के टापुओं पर दबिश देकर एक लाख चौदह हजार लीटर कच्ची दारू और 300 अवैध शराब से भरी बोतलें पकड़ी। वहां से टीम को 55 तिरपाल, 15 लोहे के ड्रम, 18 एल्युमिनियम के बर्तन व कच्ची दारू से भरे दो वाहन रबड़ ट्यूब बरामद हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह व गुरबख्श सिंह ने बताया कि उनके विभाग ने कच्ची दारू तैयार करने वालों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया है। शुक्रवार को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव अलीके, चांदी वाला, हबीबके, निहंगे वाले झुग्गे व राजोके गट्टी में सतलुज नदी के टापुओं पर आरोपियों ने कच्ची दारू तैयार करके छिपा रखी है।
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने बताई हुई जगह पर दबिश देकर एक लाख चौदह हजार लीटर कच्ची दारू और 300 अवैध शराब से भरी बोतलें पकड़ी हैं। आरोपियों ने कच्ची दारू तैयार कर तिरपालों में भरकर नदी के पानी के अंदर छिपाकर रखी थी। तिरपालों को टापुओं पर लोहे की रॉड से बांधा गया था ताकि तिरपालों में भरी शराब आगे न बह सके। टीम ने नदी में ही दारू फेंककर नष्ट कर दी। वहां से टीम को 55 तिरपाल, 15 लोहे के ड्रम, 18 एल्युमिनियम के बर्तन व दो रबड़ की ट्यूब बरामद हुई है। पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया, जिन्हें थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन