फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

मैनेजर सुसाइडः SIT ने कब्जे में ली सहगल की फाइलें

Fri, 11 Jul 2014 11:26 AM IST
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला
सुशील गंभीर/अमर उजाला, पंचकूला Updated Fri, 11 Jul 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-20 शाखा के मैनेजर अजय सहगल की मौत के मामले की जांच कर रही पंचकूला पुलिस की एसआईटी ने वीरवार को बैंक में दबिश दी और सहगल से संबंधित रिकार्ड को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


साथ ही उनके साथी कर्मचारियों के अलावा सहगल की पत्नी के भी बयान दर्ज किए। अजय सहगल की पत्नी रमा सहगल ने एसआईटी को बताया कि उनकी अजय से हमेशा बात होती थी।
विज्ञापन


हादसे वाले दिन उनकी बात नहीं हो सकी, क्योंकि फोन बंद था। अजय को एफजीएम जेके गुप्ता और डीजीएम एके गुप्ता किस कदर प्रताड़ित करते थे, इसके बारे में अजय ने उन्हें कई बार बताया था। 22 अप्रैल की मीटिंग में भी अजय को बेवजह प्रताड़ित किया गया था। मीटिंग के बाद भी अजय से उनकी बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार का बयान : मीटिंग में भी प्रताड़ित किया गया

PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

अजय सहगल के रिश्तेदार नरेश पुरी के भी एसआईटी ने बयान दर्ज किए। पुरी ने कहा कि 22 अप्रैल की मीटिंग में अजय को प्रताड़ित किया गया था। प्रताड़ना के कारण अजय पहले से ही परेशान थे और 16 से 21 जून तक छुट्टी जाना चाहते थे, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया गया था।

सीनियर मैनेजर के भी हुए बयान

अजय सहगल के जूनियर एवं ब्रांच में सीनियर मैनेजर के पद पर तैनात महेंद्र ग्रोवर के भी बयान दर्ज किए गए। ग्रोवर ने कहा कि अजय जमीन से जुड़े इंसान थे। यहां तक कि कैशियर के छुट्टी पर होने पर खुद ही कैश काउंटर संभालते थे। अजय ने आज तक किसी को परेशान नहीं किया था।

सर्कल आफिस में हैं सहगल से जुड़ीं ज्यादातर फाइलें

अजय सहगल या लोन से संबंधित ज्यादातर फाइलें पीएनबी के चंडीगढ़ स्थित सर्कल आफिस में हैं। एसआईटी वहां से भी रिकार्ड कब्जे में लेगी। वहीं, दो जून को हुई मीटिंग में मौजूद 12 बैंक अधिकारियों को भी जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया जा चुका है।

मृतक चीफ मैनेजर के परिवार को देंगे राहत

PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-20 पंचकूला के चीफ मैनेजर अजय सहगल की मौत के मामले में आरोपी पीएनबी के फील्ड जनरल मैनेजर जेके गुप्ता और डीजीएम एके गुप्ता को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। इस मामले को लेकर मुंबई में आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन की मीटिंग में स्पष्ट किया गया है कि दोनों ही अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।

पीएनबी बैंक आफिसर्स एसोसिएशन और आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स फेडरेशन द्वारा बनाए गए दबाव के बाद मैनेजमेंट ने नई दिल्ली में दोनों अधिकारियों को निलंबित किया। मीटिंग के दौरान मृतक अजय सहगल के परिवार को मुआवजा देने के लिए एसोसिएशन के महासचिव को अथारिटी नियुक्त किया गया है। वहीं, एसोसिएशन की ओर से मुआवजे की राशि का निर्धारण करेंगे।

एक पदाधिकारी ने कहा कि पांच से दस लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है। आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर्स एसोसिएशन (चंडीगढ़) के महासचिव राजेंद्र वली ने कहा कि मीटिंग में पंजाब नेशनल बैंक मैनेजमेंट पर दोनों अधिकारियों को निलंबित करने और मृतक अजय सहगल के परिवार को पच्चीस लाख रुपये का मुआवजा देने की बात रखी गई। उन्होंने कहा कि बैंक मैनेजमेंट द्वारा मुआवजा देने के मामले में देरी लग सकती है।

डीजीएम, एफजीएम की जमानत पर 14 को सुनवाई

PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

चीफ मैनेजर ने जिन दो बैंक अधिकारियों के नाम सुसाइड नोट में लिखे हैं, उन दोनों अधिकारियों डीजीएम एके गुप्ता और एफजीएम जेके गुप्ता की ओर से अंबाला जिला एवं सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। एडवोकेट अनिल कौशिक ने बताया कि इस मामले की 14 जुलाई को सुनवाई होगी।

बैंक को हिदायत, फाइलों से छेड़छाड़ न करें

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित पीएनबी शाखा के अधिकारियों को भी हिदायत दी है कि चीफ मैनेजर से संबंधित किसी भी फाइल से जांच से पहले छेड़छाड़ न करें। शाखा के कंप्यूटर में वित्तीय लेनदेन सहित बैंक से संबंधित तमाम जानकारियां मौजूद हैं और माना जा रहा है कि यहां से अजय सहगल से जुड़े खुलासे हो सकते हैं।

देशभर की शाखाएं बंद कर विरोध की चेतावनी

ऑल इंडिया पीएनबी ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि अगर दोनों आरोपी अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 19 जुलाई को देशभर के पीएनबी अधिकारी दिल्ली में सीएमडी कार्यालय पर विरोध करेंगे। इस दौरान देशभर की सभी पीएनबी शाखाएं बंद रखी जाएंगी।

दिल्ली से आए बैंक अधिकारी, रिपोर्ट सौंपी

PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

दिल्ली से पीएनबी के एचआरडी के जनरल मैनेजर बीपी राय को यहां के हालात जानने के लिए शनिवार को चंडीगढ़ भेजा गया। उन्होंने बैंक के सभी वरिष्ठ अधिकारियों व सहगल के साथी कर्मचारियों से बातचीत की।

इस दौरान उन्हें काफी नकारात्मक तथ्य मिले हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट दिल्ली स्थित दफ्तर को सौंप दी है। बताया जा रहा है कि उनकी रिपोर्ट के बाद ही ट्रांसफर आर्डर रिलीज किए गए थे।

बढ़ रहा है एनपीए का दबाव

बैंक अधिकारियों ने बताया कि उनके ऊपर नॉन परफार्मर एसेट (एनपीए) का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसमें सबसे खराब परफार्मेंस एग्रीकल्चर लोन की है। किसानों को लोन दे तो दिया जा रहा है, लेकिन वसूली के नाम पर जीरो हो रहा है।

दूसरी तरफ जिला प्रशासन की ओर से बैंक पर लोन देने का दबाव बनाया जा रहा है। कुछ बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस वक्त सभी सर्कल हेड ब्रांच मैनेजरों के साथ बदतमीजी से बात कर रहे हैं।

एके और जेके की टूटी जोड़ी, दोनों के ट्रांसफर

PNB Chief Manager Ajay Sehgal Suicide Case

पटना से चली आ रही एके और जेके गुप्ता की ड्यूटी आखिर शनिवार को टूट गई। शनिवार देर शाम उनके ट्रांसफर के आर्डर आ गए। जेके गुप्ता को दिल्ली हेड आफिस में शिफ्ट कर दिया गया है, जबकि एके गुप्ता को लखनऊ ट्रांसफर कर दिया गया है।

तबादला नहीं सस्पेंड किया जाए

ट्रांसफर से लोकल बैंक अधिकारी खुश नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही अधिकारियों को संस्पेंड करना चाहिए था।

हालांकि बैंक के सीएमडी ने आल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक आफिसर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी को दिलीप साहा को आश्वासन दिया है कि आरोपियों बैंक अधिकारियों के खिलाफ जो भी कार्रवाई बनेगी, उनके खिलाफ जरूर की जाएगी।

ट्रांसफर आर्डर आने के बाद फिलहाल सोमवार को होने वाले प्रदर्शन को रोक दिया गया है। आरोपी अधिकारियों के खिलाफ सोमवार को बैंक अधिकारी प्रदर्शन करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed