फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Plsura Baby Murder Case

पलसौरा बेबी मर्डर केस: पुलिस को अल्टीमेटम

Mon, 09 Dec 2013 11:40 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Dec 2013 11:40 AM IST
विज्ञापन
Plsura Baby Murder Case
पलसौरा बेबी मर्डर केस में ग्रामीणों ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


गांव निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर पुलिस ने एक सप्ताह में हत्यारे का पता नहीं लगाया तो संघर्ष किया जाएगा।

रविवार को ग्रामीणों ने गांव के गुरुद्वारे में सहज पाठ का भोग डाला। इसमें प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से कोई आला अधिकारी शामिल नहीं हुआ। न ही किसी राजनीतिक दल का नेता शामिल हुआ। हालांकि वार्ड पार्षद दर्शन गर्ग जरूर नजर आए।

ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्ची के अभिभावकों को मुआवजा देने की भी मांग उठाई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर गुरुद्वारे में 26 हजार रुपये की राशि इकट्ठी करके बच्ची के अभिभावकों को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने पुराने अपराधियों को चौकी में बुलाया
हत्यारे का सुराग लगाने के लिए एसआईटी की टीम मुखबिरों की मदद ले रही है। रविवार को कई पुराने अपराधियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

आईजी ने भी एसआईटी की टीम से जांच का स्टेटस जाना। 10 लोगों को पलसौरा पुलिस चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया गया। एसआईटी ने उस एरिया और आसपास का फिर से निरीक्षण किया जहां से शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक पुलिस को पेठा विक्रेताओं से कोई सुराग नहीं मिला है। बच्ची का शव एक पेठे की बोरी से ही मिला था। पुलिस का मानना था कि हत्यारे ने पेठा विक्रेताओं से खाली बोरी ली होगी।


पिछले रविवार को मिला था बच्ची का शव
चार दिन से लापता 11 वर्षीय बच्ची का लहूलुहान शव एक दिसंबर शाम को सेक्टर 52 की फर्नीचर मार्केट के पास जंगल में बोरी में बंद मिला था।

शव को पुलिस ने नहीं, बल्कि एक राहगीर ने ढूंढा था।  बच्ची के गले में प्लास्टिक की रस्सी लिपटी थी और गला दबाने के निशान थे। उसके मुंह और कपड़ों पर खून लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed