{"_id":"370cfe4a79dfb4e5a84f0625d67f0817","slug":"plsura-baby-murder-case-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेठे की बोरी खोलेगी पलसौरा बेबी मर्डर केस का राज!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेठे की बोरी खोलेगी पलसौरा बेबी मर्डर केस का राज!
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Dec 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस बोरी से पलसौरा की बच्ची का शव डाला गया था उसमें पहले पेठा डाला गया था। बोरी में मीठे पेठे के टुकड़े मिले हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मंगलवार को पलसौरा के 20 युवकों को राउंडअप कर पूछताछ की। इसके अलावा पुलिस ने बच्ची के 20 रुपये घर से लेकर जाने से सहेली कंचन से बातचीत के बाद मार्केट के सीन को रिक्रिएट किया।
सीन को रिक्रिएट करते हुए टीम आसपास के इलाके को गहने से देखा। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और बच्ची केशव से मिले बालों को जांच के लिए सीएफएसएल भेज दिया है।
विज्ञापन
पलसौरा में पेठे की कई फैक्ट्रियां हैं। अब पुलिस की जांच इस ओर घूम गई है। जिस जगह पर बच्ची का घर है उससे 50-60 मीटर की दूरी पर कई विक्रेता पेठे का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन
यहां से शहर में पेठे की सप्लाई होती है। पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि या तो हत्यारे ने किसी विक्रेता की बोरी ली है या हत्यारा किसी विक्रेता को जानता है।
पुलिस ने एक विक्रेता से भी बोरी को लेकर पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार चीनी की खाली बोरी में ही विक्रेता होलसेल में पेठे का निर्माण करके सप्लाई करते हैं।
शहर की मिठाई की दुकानों में भी यहां से ही पेठा सप्लाई होता है। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि जिस किसी ने भी बच्ची की हत्या की है वह उसे अच्छी तरह से जानता था।
दुराचार, पास्को की धाराएं जोड़ीं
पलसौरा बेबी मर्डर केस में पुलिस ने मंगलवार को दुराचार और पास्को (द प्रोटेक्टशन ऑफ चिल्ड्रन फ्रोम सेक्सुअल ओफेन्स 2012) की धाराएं जोड़ दीं।
सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अभी तक अपहरण और हत्या की धाराएं ही लगाई थीं। एसआईटी ने पलसौरा में जाकर बच्ची की मां और पिता से 27 नवंबर को हुई घटना के बारे में पूछा।
पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम
पलसौरा गांव के लोगों ने पुलिस को हत्यारे पकड़ने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। गांव केलोगों ने कहा है कि अगर दो दिन तक हत्यारा नहीं पकड़ा जाएगा तो लोग कैंडल मार्च निकालेंगे।