फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   player sexual harrasment, coach audio recoding viral

यौन शोषण: ऑडियो रिकार्डिंग में सामने आई कोच की करतूत

Tue, 08 Dec 2015 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक। Updated Tue, 08 Dec 2015 10:44 AM IST
विज्ञापन
player sexual harrasment, coach audio recoding viral

यौन प्रताड़ना से तंग आकर वुशु की नेशनल खिलाड़ी ने कोच की ऑडियो रिकार्डिंग पुलिस को सौंप दी है। रिकार्डिंग में कोच की खिलाड़ी से की बातचीत है।

विज्ञापन


आरोपी कोच और खिलाड़ी के बीच की वार्ता की रिकॉर्डिंग के मुख्य अंश
कोच : मै क्या चाहता हूं तुझे पता है क्या, मै क्या क्या सुन रहा हू तेरे बारे में
पीड़िता : मेरे बारे में क्या सुन रहे हो
कोच : तेरे चक्कर में मेरा कमरा तक छुट गया
पीड़िता : फिर मै वो नहीं कर सकती सर।
कोच : इंटरनेशन नहीं खेल पाएगी तू
पीड़िता : पहले तो आपने ले जाने का वादा किया था
कोच : अब मेरा मूड खराब है
पीड़िता : घर वाले पूछ रहे है कि क्या बात है डर मत
कोच : अगर मै अपनी जिद पर आ गया तो कुछ भी कर दूंगा
पीड़िता : सर वह मेरा दोस्त है।
कोच : मै तेरा नुकसान नहीं चाहता जब मै चाहूंगा तू जाएगी, सभी लड़कियां गलत हो रही हैं।
कोच : तू टेंशन मत ले। मेरा फ्लैट है शहर में
पीड़िता : सर मै वो नहीं कर सकती
कोच : मेरी बात मानोगे तो इंटरनेशनल तक खिलाऊंगा
कोच : ठीक है (एक लड़की का नाम लेते हुए)... को खिला दूंगा, अगर हरियाणा से लड़की जाएगी तो वो लड़की जाएगी, तू नहीं। उसने मेरी मदद की है। उसने सारी बातें बताई। उसका एहसान है मेरे पर। चाहे उसका मैडल भी न आए। वही जाएगी।
विज्ञापन

पीड़िता : मैने बहुत कुछ किया है आपके लिए
कोच : तू ट्रेनिंग अच्छी तरह से कर। ये बातें किसी को बताने की नहीं होती। मैने तेरे लिए दस नाम कैंसिल कर दिए। मणिपुर ऐसी जगह है जहां खड़े होकर हराया जाता है। ट्रेनिंग अच्छी करना। तू नई है पुरानी लड़कियां भी भिड़ेंगी। घरवालों को बोल दे कि तू खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता : मै बहुत दुख पा रही हूं। सर मेरे लिए तो गेम ही सब कुछ है।
कोच: ऐसा क्यों कहती है, मेरे लिए तो तू ही सब कुछ है। तू मेरी बात मान और खेलने की तैयारी कर। मैं तेरे लिए यह 2500 रुपये का ट्रैकसूट लाया हूं।

दो साल से नहीं खेली नेशनल प्रतियोगिता

player sexual harrasment, coach audio recoding viral

यौन प्रताड़ना से तंग आकर वुशु की नेशनल खिलाड़ी ने पिछले दो साल से कोई नेशनल प्रतियोगिता ही नहीं खेली। आरोप है कि खिलाड़ी जहां भी खेलने गई उसे कोच ने वहीं हवस का शिकार बनाना चाहा।

सोमवार को परिजनों संग महिला थाने में 164 के बयान दर्ज करवाने आई पीड़िता का दर्द जुबां पर आ गया। नेशनल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण जीत चुकी पीड़िता ने अंतिम बार 2013 में मध्यप्रदेश में हुई स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित वुशु खिलाड़ी ने बताया कि लाखनमाजरा स्टेडियम में कार्यरत आरोपी कोच राजेश ने उससे कई बार यौन संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित किया। जब भी वह किसी प्रतियोगिता में कोच राजेश के साथ गई तो वह कंधे पर हाथ रखकर बोलता था कि अभी भी समय है तेरे पास।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी कोच ने उसके साथ मणिपुर, फतेहाबाद, पानीपत, रोहतक और जींद सहित अन्य केंद्रों पर छेड़खानी की। कोच की हरकतों का डर खिलाड़ी के मन में इस कदर भर गया है कि वह पिछले एक सप्ताह से एकेडमी में प्रैक्टिस के लिए भी नहीं गई। आरोपी कोच राजेश हरियाणा अमैच्योर वुशू एसोसिएशन के सचिव पद पर भी कार्यरत है। आरोप है कि पुलिस पिछले तीन दिनों से पीड़िता को थाने के चक्कर लगवा रही है लेकिन एक बार भी आरोपियों को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया है।

संदीप मधुबन में करवाता है प्रेक्टिस

player sexual harrasment, coach audio recoding viral

आरोपी कोच संदीप मधुबन पुलिस सेंटर में प्रेक्टिस करवाता है। पीड़िता ने आरोप जड़ा कि जब वह आरोपी कोच की छेड़खानी से तंग हो गई तो संदीप से शिकायत की। लेकिन संदीप ने उससे चुपचाप सबकुछ सहने को कह दिया।

जान से मारने की धमकी देने की धारा भी जोड़ी
पुलिस ने एफआईआर में आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देना) को शामिल किया है। पहले पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केवल छेड़छाड़ का केस ही दर्ज किया था।

नेशनल प्रतियोगिता जीत चुकी है पीड़िता
पीड़िता ने स्टेट ही नहीं बल्कि नेशनल स्तर पर भी कई प्रतियोगिताएं खेली हैं। खिलाड़ी ने लखनऊ में 2008, चेन्नई में 2010, मध्यप्रदेश 2013 और दिल्ली में 2013 में हुई नेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इन स्पर्धाओं में उसने गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीते। मणिपुर में हुई नेशनल प्रतियोगिता में भी दमखम दिखाया।

---------
पीड़िता के 164 के बयान दर्ज करवाए गए हैं। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक आरोपियों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। साथ ही पीड़िता की ओर से दी गई ऑडियो रिकॉर्डिंग की भी पड़ताल की जा रही है।
ममतेश, जांच अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed