फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Physiotherapist dead in road accident

चितकारा की कॉलेज बस ने लेडी डाक्टर को कुचला

Wed, 01 Oct 2014 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Wed, 01 Oct 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist dead in road accident

कलाग्राम के सामने मंगलवार सुबह करीब 8 बजे चितकारा कालेज की बस ने एक्टिवा सवार फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. यामिनी (24) को टक्कर मार दी।

विज्ञापन


एक्टिवा से वह गिर गई और बस के पिछले टायर उसके सिर को रौंदते हुए निकल गए। सेक्टर-25 स्थित डॉ. सीपी बंसल के क्लीनिक में वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक लखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डॉ. यामिनी मूल रूप से हरियाणा के हिसार की रहनेवाली थी।

डॉ. यामिनी पंचकूला के सेक्टर-7 के मकान नं. 1201 में डॉ. प्रीति के साथ किराये पर रहती थी। मंगलवार सुबह वह अपनी ड्यूटी के लिए निकली थी। इस दौरान कलाग्राम के सामने हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


डॉ. यामिनी की रूम पार्टनर प्रीति ने बताया दो साल से वह उसके साथ रह रही थी। पुलिस की सूचना पर यामिनी की मां सरोज और भाई अंकुर हिसार से चंडीगढ़ पहुंचे। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। मनीमाजरा थाना प्रभारी का कहना कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलाग्राम के पास बढ़ रहे हैं हादसे
कालका, चंडीगढ़ हाईवे पर हाउसिंग चौराहे से लेकर रेलवे लाइट प्वाइंट तक लगातार हादसे हो रहे हैं। पिछले हफ्ते ही  कलाग्राम के पास एक महिला, एक युवती और एक युवक की मौत हो चुकी है। ट्रैफिक पुलिस ने भी अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। हादसों का एक कारण यह भी है कि सुबह के समय चंडीगढ़ में आफिस आने वालों की संख्या ज्यादा है। इस दौरान ट्रैफिक काफी ज्यादा रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed