फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   physical exploitation_industrial area_bpo_mohali

महिला शोषण मामले में एजीएम समेत 5 के खिलाफ परचा

Fri, 13 Dec 2013 11:17 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Fri, 13 Dec 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
physical exploitation_industrial area_bpo_mohali
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 8ए स्थित एक बीपीओ में काम करने वाली युवती ने कई अधिकारियों पर शारीरिक एवं मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने कुछ समय पहले डिप्टी सीएम सुखबीर बादल द्वारा शुरू की गई पुलिस हेल्पलाइन-181 पर फोन करके शिकायत दी। इसके बाद थाना फेज एक पुलिस ने फौरन हरकत में आते हुए कंपनी के एजीएम समेत पांच अधिकारियों के खिलाफ परचा दर्ज कर लिया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने सरको बीपीओ के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अभिनेश तिवारी के अलावा चार अन्य अधिकारियों विशाल कालड़ा, विशाल जख्मी, दीपांकर एवं सुशांत के खिलाफ बुधवार को परचा दर्ज किया है।
विज्ञापन


ये सभी लोग उस टीम में अलग-अलग पदों पर हैं, जिसमें युवती काम करती है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी पिछले पांच महीनों से उसे मानसिक एवं शारीरिक तौर पर परेशान कर रहे थे, परंतु वह चुप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वह उससे छेड़छाड़ करने लगे और गालियां देने लगे। आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने अपने एजीएम से शिकायत की, तो उन्होंने भी आरोपियों का साथ दिया। आरोपियों ने उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी।

उधर, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की पिछले कुछ समय से दफ्तर में परफॉरमेंस खराब हो रही थी। युवती की शिकायत के एक दिन पहले कंपनी ने उसे ई-मेल भेज कर इस संबंध में आगाह किया था।


सूत्र बताते हैं कि वीरवार को युवती काम पर गई, तो उसे अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद उसने फिर एसएसपी को शिकायत दी।

उधर, सरको की मीडिया कॉरपोरेट हेड नीना ने कहा कि युवती का बरताव पिछले कुछ समय से नॉन प्रोफेसनल था। वह बार-बार छुट्टियां ले रही थी। उसकी परफॉरमेंस लगातार खराब आ रही थी। इस बारे में उसे चेतावनी दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed