फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   PGI junior doctors went into senior doctor room and beaten

पीजीआई में जूनियर डॉक्टरों ने सीनियर छात्र को कमरे में घुसकर पीटा

Tue, 17 May 2016 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 17 May 2016 05:49 PM IST
विज्ञापन
PGI junior doctors went into senior doctor room and beaten
प‌िटाई

पीजीआई के इंटर्न हॉस्टल में अपने कमरे में सो रहे एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र को जूनियरों ने पीट दिया। कमरे में मारपीट के बाद उसे घसीटते हुए नीचे लेकर आये और वहां भी मारपीट की गई। अन्य छात्रों व स्टाफ के आने के बाद आरोपी भाग गए। आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्र शराब के नशे में धुत थे।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र का मेडिकल करा दिया गया है और पीजीआई थाने में शिकायत दी गई है। पीजीआई के इंटर्न हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर गुड़गांव निवसी वैभव यादव का कमरा है। वह 2012 बैच का एमबीबीएस फाइनल ईयर का छात्र है। सोमवार देर शाम वैभव हॉस्टल में अपने कमरे में सोया हुआ था, जहां 2014 बैच के दो छात्र पहुंचे।
विज्ञापन


दोनों छात्रों ने वैभव के साथ मारपीट कर दी और उसे घसीटते हुए हॉस्टल में नीचे लेकर आ गए। वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट होती देखकर अन्य छात्र व पीजीआई का स्टाफ पहुंच गया और किसी तरह बीच बचाव कराया। इसके बाद मारपीट करने वाले दोनों छात्र वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि दोनों में से एक छात्र का पहले भी मारपीट के मामले में नाम आ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed