फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Petrol Pump owner commits suicide after shooting two youths in Hisar

पेट्रोल पंप मलिक ने पहले पुराने साझेदार को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया, एक अन्य की हालत गंभीर

Thu, 10 Oct 2019 10:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी आदमपुर (हिसार)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी आदमपुर (हिसार) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Oct 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Petrol Pump owner commits suicide after shooting two youths in Hisar
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान की सीमा से सटे आदमपुर खंड के गांव चौधरीवाली में पैसों के लेन-देन को लेकर चल रहे झगड़े में पेट्रोल पंप मालिक ने दो युवकों को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली लगने से गांव सदलपुर निवासी कुलदीप गोदारा की मौत हो गई, जबकि उसका साथी हिसार के ऋषि नगर निवासी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर आदमपुर थाना प्रभारी राजकुमार, कश्मीर सिंह, हरजिंद्र, रोहताश, तेजपाल व अन्य कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। कुछ देर बाद डॉ. अजय के नेतृत्व में सीन ऑफ क्राइम एवं फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ओमप्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और आवश्यक तथ्य जुटाए। जानकारी के अनुसार गांव चौधरीवाली निवासी कर्ण गोदारा व सदलपुर निवासी कुलदीप गोदारा ने यमुनानगर में स्टोन क्रशर का काम किया था। 
विज्ञापन


वहां उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और आपस में व्यापार बंद कर लिया। तभी से दोनों का पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को फिर दोनों गांव घुड़साल में आमने-सामने आ गए और झगड़ा हो गया। बाद में कर्ण गोदारा अपने पंप पर गांव चौधरीवाली आ गया। इसी दौरान पीछे से कुलदीप गोदारा भी ब्रेजा कार में पेट्रोल पंप पर आया तो वहां फिर से उनका झगड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर कर्ण गोदारा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से कुलदीप गोदारा और उसके साथी राहुल पर फायर कर दिया। इसमें कुलदीप गोदारा को करीब आठ गोलियां व उसके साथी राहुल को दो गोलियां लगीं।

दोनों को घायल अवस्था में हिसार के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कुलदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि राहुल का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाद में कर्ण गोदारा ने भी अपनी ही पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
 

मृतक कुलदीप गोदारा के पिता ओमप्रकाश के बयान पर मृतक कर्ण गोदारा के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को कर्ण गोदारा व कुलदीप के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दोनों का आपस में पैसों के लेनदेन का विवाद चल रहा था, जिसके चलते कर्ण गोदारा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। - राजकुमार, थाना प्रभारी आदमपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed