{"_id":"011963c0395c9d8c093acde5189cb81e","slug":"pepper-spray-in-eyes-robbed-of-18-lakhs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में मिर्च स्प्रे डाल, सुनार से 18 लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आंखों में मिर्च स्प्रे डाल, सुनार से 18 लाख की लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Wed, 03 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कोतवाली के अंतर्गत गुरु बाजार में मंगलवार की रात एक सुनार से 18 लाख की लूट हो गई। महिला की मदद से दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सुनार की आंख में मिर्च स्प्रे बदमाश 10 लाख रुपये और 8 लाख का सोना लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सुनार को गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोट बाबा दीप सिंह कालोनी निवासी जवाहर सिंह बताया उसकी गुरु बाजार में बाबा दीप सिंह ज्वैलर्स के नाम से दुकान हैं। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान का शटर बंद कर रहा था। इसी बीच एक महिला आई और उसने सोने के जेवरात खरीदने के बात कही।
विज्ञापन
इस पर उसने दुबारा दुकान का शटर उठा दिया। इसी बीच पीछे से आए दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर काउंटर पर गिराने के बाद उसकी आंखों पर मिर्च स्प्रे कर दिया। इस पर उसने शोर मचाया।
विज्ञापन
इसी दौरान बदमाश दुकान से 10 लाख रुपये और आठ लाख की कीमत का करीब तीन सौ ग्राम सोना लूटकर भाग निकले। इसके बाद उसने थाना कोतवाली में सूचना दी। सूचना पर कोतवाली इंचार्ज लखविंदर सिंह क्लेर मौके पहुंचे और बयान दर्ज किए।
आंखों में तकलीफ के कारण दुकान मालिक जवाहर सिंह गुरुनानक देव अस्पताल भेजा गया। वहां उसे दाखिल कर लिया गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सुराग लगाकर छापामारी की जा रही है। एएसआई ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।