{"_id":"59d3da684f1c1bc9538b58c6","slug":"payment-of-ola-wallet-from-the-account-of-haryana-s-governor-s-grandson","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ठगों का नया कारनामा, राज्यपाल के पोते के खाते से ओला वॉलेट की पेमेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगों का नया कारनामा, राज्यपाल के पोते के खाते से ओला वॉलेट की पेमेंट
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल युग में साइबर ठगों के हौसले बुलंद हैं। नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ने पर साइबर ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहा हैं। ताजा मामला बेहद चौंकाने वाला है। इसे ठगों का हौसला कहा जाए या उनका शातिरपन। ठगों ने हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के पोते को भी नहीं बख्शा।
साइबर ठगों ने उससे फोन कर पहले खाते की डिटेल ली और फिर ओटीपी। इसके बाद खाते से ओला वॉलेट का 50 हजार रुपये का बिल पेमेंट कर दिया। खाते से 50 हजार रुपये निकलने के बाद राज्यपाल के पोते को ठगी होने का पता चला। मामले की शिकायत सेक्टर-3 थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पुलिस को दी शिकायत में हरियाणा राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के पोते रोहन प्रताप सिंह सोलंकी ने कहा है कि बीती 29 सितंबर को उन्हें एक कॉल आया था। कॉल करने वाले खुद को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) बैंक का कर्मचारी बताया। कॉलर ने उनके बैंक खाते संबंधी कुछ दिक्कत को लेकर उनसे डिटेल मांगी। इस पर रोहन ने उन्हें वह जानकारी दे दी।
विज्ञापन
इसके थोड़ी देर बाद उन्हें दो ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आए। इसके बाद फिर उन्हें कॉल आया और कॉलर ने उनसे ओटीपी पूछे। उन्होंने उन्हें दोनों ओटीपी बता दिए। ओटीपी बताने के थोड़ी देर बाद उन्हें उनके खाते से 39,999 और 9,999 रुपये डेबिट होने के मैसेज आए।
उन्होंने बैंक से जानकारी मांगी तो पता चला कि उनके खाते से दोनों बार में ओला वॉलेट के बिल का भुगतान किया गया है। यह भुगतान झारखंड में किए गए हैं। इसके बाद उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ तो उन्होंने यूटी पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट 66सी, 66डी और आईपीसी की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। केस की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
- रामगोपाल, डीएसपी सेंट्रल