{"_id":"5dfda9638ebc3e87a76284e6","slug":"patiala-police-exposed-state-level-robbers-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियालाः पंजाब-हरियाणा में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, आठ बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पटियालाः पंजाब-हरियाणा में सक्रिय अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, आठ बदमाश गिरफ्तार
Sat, 21 Dec 2019 10:41 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लूटेरा गिरोह के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब व हरियाणा पुलिस के लिए पिछले करीब तीन वर्षों से सिरदर्द बने शातिर अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पटियाला पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरोह एटीएम को इलेक्ट्रिक कटर व गैस कटर से काटकर, एटीएम में लोड कैश को लूटने के अलावा अन्य लूटपाट को भी अंजाम देता था। पकड़े आरोपियों से पुलिस ने भारी संख्या में हथियार, एटीएम काटने व उखाड़ने का सामान, कई वाहन और 8.25 लाख की नकदी बरामद की है।
एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) हरमीत सिंह हुंदल ने शुक्रवार दोपहर को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि गिरोह के पकड़े गए मेंबरों में हरनेक सिंह उर्फ सीरा निवासी बिलासपुर पटियाला हाल निवासी सन्नौर व इसका भाई हरचेत सिंह उर्फ गुरी निवासी आदर्श कालोनी पटियाला, मनिंदर सिंह उर्फ राकी निवासी गांव मैन हाल, विकास नगर पटियाला, बिक्रमजीत सिंह विक्की निवासी मंजाल खुर्द पटियाला, दिलराज सिंह उर्फ राज निवासी दीप नगर पटियाला, अमृत सिंह निवासी बिलासपुर, परमवीर सिंह उर्फ भंगू निवासी आलोवाल थाना भादसों पटियाला और गुरतेज सिंह उर्फ भट्टी निवासी रामगढ़ पटियाला शामिल हैं।
खासियां के सामने बंद पड़ी फैक्टरी के पास से पकड़े
सभी आरोपियों को एक गुप्त सूचना के आधार पर गांव खासियां के सामने बंद पड़ी फैक्टरी के नजदीक से गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ थाना सन्नौर में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

राइफल, पिस्तौल सहित कई तरह का सामान बरामद
आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली एक राइफल 315 बोर समेत कारतूस, एक पिस्तौल देसी 315 बोर समेत कारतूस, दो किरपानें, एटीएम उखाड़ने व काटने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला इलेक्ट्रिक कटर, गैस कटर, ऑक्सीजन सिलेंडर, आम सिलेंडर, एटीएम उखाड़ने वाला पट्टा, दो हथौड़े, एक सब्बल, एक लोहे की रॉड शटर तोड़ने के लिए, एक टवेरा गाड़ी, इंडिका कार, सात बाइक समेत विभिन्न एटीएम व लूटपाट की वारदात में लूटी आठ लाख 25 हजार की रकम बरामद की गई है।
पंजाब व हरियाणा में अब तक की 34 वारदातें ट्रेस
एसएसपी ने बताया कि इस गिरोह की ओर से एटीएम उखाड़ने की गईं 20 वारदातें, जिनमें से पटियाला में 13, रोपड़ में दो, फतेहगढ़ साहिब में एक, बरनाला की एक, एसबीएस नगर की एक और हरियाणा के अंबाला व पंचकूला में एक-एक वारदातों को ट्रेस किया गया है। साथ ही गिरोह की ओर से पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, मानसा और लुधियाना में लूटपाट की 14 वारदातों को ट्रेस किया गया है।

ऐशोआराम के लिए यू-ट्यूब से एटीएम काटना सीख बने लुटेरे
पंजाब व हरियाणा में पिछले तीन सालों से सक्रिय जिस गिरोह के आठ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, वह सभी ऐशोआराम के लिए यू ट्यूब से एटीएम काटना व उखाड़ने की वीडियो देखकर सीखे और फिर लुटेरे बन गए। इस गैंग के मास्टरमाइंड दो सगे भाई हरनेक सिंह उर्फ सीरा निवासी निवासी सन्नौर व हरचेत सिंह उर्फ गुरी निवासी आदर्श कालोनी पटियाला थे।
गिरोह के सभी मेंबर बॉडी बिल्डर हैं। कुछ तो नियमित रूप से जिम भी जाते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सभी मेंबर तकरीबन 22 से 32 साल के हैं और शादीशुदा हैं। सरगना हरनेक सिंह इलेक्ट्रिीशयन है, जो सेंसरों और एटीएम की बनावट की पूरी जानकारी रखता है। इसका भाई हरचेत सिंह पहले भी जेल में रह चुका है।
आरोपी मनिंदर सिंह उर्फ राकी बहादुरगढ़ स्थित एस्कार्ट फैक्टरी में लगा हुआ था और गुरतेज सिंह उर्फ भट्टी व्हीकल रिपेयर की दुकान गांव रामगढ़ में चलाता था। विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की ड्राइवरी का काम करता था।

कैसे देते थे वारदात को अंजाम
गिरोह के दो मेंबर पहले एटीएम की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम देते थे। वारदात समय दो मेंबर एटीएम के बाहर निगरानी करते थे और बाकी मेंबर एटीएम मशीन अंदर दाखिल होकर करीब आधे घंटे के अंदर वारदात को अंजाम दे देते थे।
पहले यह गिरोह एटीएम काटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कटर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन इस दौरान ज्यादा आवाज होने के कारण पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने गैस कटर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। गिरोह की ओर से वारदात में ज्यादातर टवेरा गाड़ी का इस्तेमाल किया जाता था।
वारदात के बाद गाड़ी पर स्टिकर व टेप बगैरा लगाकर हुलिया बदल देते थे। गिरोह ने ज्यादातर वारदात एसबीआई के एटीएम पर की हैं, जिनकी गिनती 15 है। क्योंकि एसबीआई की एटीएम में सिक्योरिटी सिस्टम खराब था। गिरोह के सदस्य परमवीर सिंह उर्फ भंगू निवासी आलोवाल अभी आस्ट्रेलिया से लौटा है। वहीं गिरोह के एक मेंबर की वारदात समय जाते समय सड़क हादसे में 2019 की शुरुआत में मौत हो गई थी।
पकड़ने वाली टीम को दो लाख का नकद इनाम व प्रमोशन
डीजीपी की ओर से गैंग को पकड़ने वाली पटियाला पुलिस की टीम को दो लाख रुपये का नकद इनाम, एक सहायक थानेदार को लोकल रैंक थानेदार का, एक मुख्य सिपाही को लोकल रैंक सहायक थानेदार का और एक सिपाही को बतौर सी-2 के तौर पर तरक्की का एलान किया गया है। इसके अलावा पांच टीम मेंबरों को डीजीपी कमाडेशन डिस्क देने का एलान किया गया है।