फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Patiala Police ASI Arrest in Bribe Case by Vigilence Bureau Mohali

पटियालाः दो एएसआई 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मोहाली की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 14 Sep 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Patiala Police ASI Arrest in Bribe Case by Vigilence Bureau Mohali
सांकेतिक तस्वीर
मोहाली विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पटियाला की बहादुरगढ़ पुलिस चौकी के दो एएसआई को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह रिश्वत दोनों आरोपी पुलिस मुलाजिमों ने एक व्यक्ति को अफीम तस्करी के केस से निकलवाने को मांगी थी।
विज्ञापन


थाना सदर पटियाला के इंचार्ज प्रदीप सिंह बाजवा ने बताया कि शनिवार की रात यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पटियाला के गांव मुरादपुर के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने मोहाली विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत की थी कि बहादुरगढ़ पुलिस चौकी में अफीम तस्करी का एक केस दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे एएसआई सोहन सिंह और एएसआई विक्रमजीत सिंह ने शिकायतकर्ता से कहा कि मामले में उसका नाम भी सामने आ रहा है। वह मामले से अपना नाम निकालना चाहता है, तो उसे 25 हजार की रिश्वत देनी होगी। उस व्यक्ति ने इसकी सूचना मोहाली विजिलेंस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मोहाली विजिलेंस की टीम ने दोनों आरोपी एएसआई को शिकायतकर्ता से 25 हजार की रिश्वत लेते पुलिस चौकी से गिरफ्तार कर लिया।  विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed