फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   patiala jeweller showroom owners killed neighbourhood shopkeeper in dispute

पटियाला में ज्वेलर शोरूम के मालिकों ने पड़ोसी को गोलियों से भूना

Mon, 21 Nov 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Mon, 21 Nov 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
patiala jeweller showroom owners killed neighbourhood shopkeeper in dispute
बंदूक
ज्वेलर शोरूम मालिकों ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं उसके भाई पर गंडासियों से जानलेवा हमला किया। घटना पंजाब के पटियाला की है। पुरानी रंजिश के कारण शहर के त्रिपड़ी मेन बाजार स्थित ज्वेलर शोरूम के मालिकों ने गोली मारकर 42 वर्षीय पड़ोसी की हत्या कर दी और उसके भाई को गंडासियों से जख्मी कर डाला।
विज्ञापन


खबर लिखे जाने तक संबंधित त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, जान से मारने की धमकियां देने, लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सभी आरोपी घर के बाहर गली में खड़े थे। जब दोनों भाई अपनी कार से उतरे तो आरोपियों ने राकेश मल्होत्रा पर पिस्टल से फायर झोंक दिए। एक गोली उनके पेट, एक बाईं बाजू के नीचे लगी। एक गोली सिर में लगने से राकेश मल्होत्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए

patiala jeweller showroom owners killed neighbourhood shopkeeper in dispute
बंदूक
इस मामले के जांच अधिकारी त्रिपड़ी थाने के एएसआई जतिंदरपाल ने बताया कि रविवार रात त्रिपड़ी के रतन नगर इलाके के रहने वाले ज्वेलर जसपाल सिंह, उसके भाई केवल सिंह, केवल सिंह की पत्नी सिमरन कौर, जसपाल सिंह की पत्नी नीतू ढल्ला, केवल सिंह के बेटे हरदीप सिंह और दो अन्य जतिंदर सिंह और भाग सिंह ने अपने पड़ोस में रहने वाले रितेश मल्होत्रा और उसके भाई राकेश मल्होत्रा (42) पर हथियारों से हमला कर दिया।

जिस समय हमला किया गया उस समय दोनों भाई अपनी कार में घर की ओर आ रहे थे। यह दोनों भाई केबल नेटवर्क का काम करते हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से रितेश पर गंडासियों के साथ हमला किया और मारपीट की। बाद में उसे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए।

खुद पर चला ली गोली

patiala jeweller showroom owners killed neighbourhood shopkeeper in dispute
gun
पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी केवल सिंह ने रितेश मल्होत्रा को फंसाने के लिए अपनी पिस्तौल से खुद के हाथ में गोली मार ली। वह इस समय सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में उपचाराधीन है।

पुरानी रंजिश का था मामला
पुलिस के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश का है। पिछले साल लोहड़ी से कुछ दिन पहले मृतक राकेश की मां की मौत हो गई थी। लोहड़ी वाले दिन आरोपियों ने अपने घर में ऊंची आवाज में डीजे चला दिया। राकेश और रितेश ने उनसे डीजे बंद करने को कहा।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। हवाई फायर भी किए गए और उसके बाद दोनों पक्षों का राजीनामा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़े होते रहे। इस संबंध में पर्चा भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed