फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot police solved the mystery of NRI murder in eight hours

Pathankot News: खुल गया NRI की हत्या का राज, युवती से हुई आखिरी कॉल से मिला 'हत्यारे' का सुराग

Tue, 05 Mar 2024 07:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Mar 2024 07:54 PM IST
सार

पंजाब के पठानकोट में हुई एनआरआई हरदेव सिंह की हत्या का राज खुल गया है। पठानकोट पुलिस ने आठ घंटे में सिर्फ एक फोन कॉल के सहारे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी है। कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी ने वारदात में इस्तेमाल कार जालंधर के करतारपुर में छोड़कर फरार हो गया है।

विज्ञापन
Pathankot police solved the mystery of NRI murder in eight hours
मृतक हरदेव सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पठानकोट के गांव परमानंद में हुई एनआरआई की हत्या की गुत्थी पुलिस ने आठ घंटों में सुलझा ली है। एनआरआई हरदेव को गोली मारने वाला कोई और नहीं बल्कि पुरानी दोस्त का प्रेमी था और उसी ने हरदेव को पेट में गोली मार मौत के घाट उतारा है। आरोपी की पहचान मनदीप सिंह निवासी गांव गोतखोखर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। वहीं, जिला पुलिस ने आरोपी मनदीप पर थाना तारागढ़ में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है।

विज्ञापन

यह था मामला

पुलिस को कुलदीप सिंह निवासी चक्क अमीर ने शिकायत दी कि उसका भतीजा हरदेव सिंह ऑस्ट्रेलिया का स्थायी निवासी है। तीन मार्च 2024 को अपने दोस्त की शादी में तरनतारन गया था। चार मार्च को पता चला कि हरदेव सिंह हलका भोआ के गांव परमानंद में हाईवे किनारे मृत हालत में पड़ा है। इसके बाद जब परिवार के सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा तो हरदेव सिंह के पेट में एक गोली लगी थी। वहीं, हरदेव का फोन भी शव के पास पड़ा मिला।

विज्ञापन

फोन कॉल ने खोले राज

आखिरी बार मृतक ने पुरानी दोस्त को फोन किया था। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान जब मृतक हरदेव सिंह की फोन कॉल को खंगाला तो उसमें एक युवती का नाम थ। यह युवती 2021 से हरदेव की दोस्त थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो पूरी कहानी से पर्दा उठ गया। पूछताछ से पता चला कि एनआरआई हरदेव सिंह और मनदीप सिंह दोनों की युवती से दोस्ती थी। मनदीप सिंह की 2024 में युवती से दोस्ती हुई थी। मनदीप सिंह भी अमेरिका से कुछ समय पहले ही लौटा था और तीन मार्च को उक्त युवती से फोन कर कहा कि वह उसके गांव परमानंद आया है और मिलना चाहता है। 

युवती ने अपने माता-पिता के डर और रात हो जाने के चलते मनदीप से मिलने से मना कर दिया। तभी हरदेव सिंह ने युवती को बताया कि मनदीप उसे फोन करके बार-बार परेशान कर रहा है। इतने में हरदेव अपनी गाड़ी से परमानंद आ गया और वहां पर मनदीप व हरदेव सिंह की बहसबाजी शुरू हो गई। मनदीप ने हरदेव का रिवाल्वर छीनकर उसे गोली मार दी। इसके बाद आरोपी शव को परमानंद के एक स्कूल के बाहर सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गया। हरदेव सिंह की पत्नी विदेश में रहती है और वह परिवार का इकलौता बेटा था।

कत्ल करने के बाद युवती से मिलने गया आरोपी

एनआरआई हरदेव का कत्ल करने के बाद आरोपी मनदीप सिंह एक सफेद रंग की कार में सवार होकर युवती से मिलने आया। उसके बाद आरोपी उक्त कार को करतारपुर जिला जालंधर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। वहीं, यह भी सामने आया है कि आरोपी ने सेल्फ ड्राइव के आधार पर लग्जरी कार एक कंपनी से ली थी और कार को करतारपुर में छोड़ते वक्त कंपनी से आरोपी ने फोन कर कहा कि उसे एक जरूरी कोर्ट केस में अमेरिका जाना पड़ रहा है। आप कार यहां से ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed