फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pathankot Grenade attack may be linked to Pakistan

पठानकोट ग्रेनेड हमला: पाकिस्तान से जुड़ सकते हैं तार, लावारिस मिली कार भी जांच के दायरे में

Tue, 23 Nov 2021 10:44 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Nov 2021 10:44 AM IST
सार

पठानकोट ग्रेनेड हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी हमला मान रही हैं। जांच भी इसी दिशा में शुरू हो गई है। पठानकोट में त्रिवेणी द्वार पर रविवार देर रात ग्रेनेड से हमला हुआ था। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Pathankot Grenade attack may be linked to Pakistan
ग्रेनेड धमाके के बाद त्रिवेणी द्वार से मिला स्क्रैप और कोड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय सेना के 21 सब एरिया स्थित त्रिवेणी द्वार पर रविवार देर रात ग्रेनेड हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से बरामद स्क्रैप पर अंकित कोड पाकिस्तानी है। हालांकि, एसएसपी पाकिस्तानी कोड की बात को नहीं मान रहे। एसएसपी के मुताबिक पुलिस अब इसे आतंकी घटना मानकर जांच को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बंगा सीआईए स्टाफ थाने में गिराया गया ग्रेनेड भी इसी तरह का लो-पोटेंशियल था। वहीं, मामले की जांच को लेकर पुलिस उच्चाधिकारी और अन्य खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। जांच के लिए सेना और पुलिस की जांच एजेंसियों के अधिकारी सोमवार को सब एरिया में पहुंचे और प्रत्यक्षदर्शी सैनिकों (संतरी) से बातचीत के बाद आसपास के एरिया में साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब पुलिस के आईजी बॉर्डर रेंज मुनीष चावला, काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी गुलनीत सिंह खुराना के अलावा सीआईडी के उच्चाधिकारी 21 सब एरिया पहुंच चुके हैं। पठानकोट में अलर्ट घोषित कर नाकों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इंटर स्टेट नाकों पंजाब-हिमाचल सीमा स्थित चक्की नाका और पंजाब-जम्मू-कश्मीर सीमा स्थित माधोपुर नाकों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात व्यक्ति पर दर्ज किया गया मामला
आर्मी अधिकारियों की शिकायत पर थाना 1 में अज्ञात हमलावर पर मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर में बताया गया कि एक व्यक्ति गांव धीरा वाली साइड से बाइक पर आया और ग्रेनेड को त्रिवेणी द्वार के पास खड़े संतरी की ओर फेंका। ग्रेनेड संतरी से थोड़ी दूर गिरा। ग्रेनेड के छर्रे गेट की दीवार, ड्रम और बैरिकेड पर लगे। सूबेदार डीएन रेडी के मुताबिक उक्त व्यक्ति ने संतरी को मार देने की नीयत से ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने अज्ञात पर आईपीसी की धारा 307, 120-बी, 427, एक्सप्लोसिव सबस्टेंससेज एक्ट की धारा 3,4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है।

लावारिस मिली कार से जुड़े हो सकते हैं मामले के तार

सदर पुलिस को बीती रात पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे पर झाकोलाड़ी के पास एक अज्ञात आई-20 कार मिली। लंबे समय तक कार का मालिक नहीं आया तो पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि उक्त कार 28 अक्तूबर को बटाला के हरचोवाल से छीनी गई थी। थाना हरगोबिंद सिंह में मामला दर्ज हुआ है। उक्त कार गांव घोड़ेवाह निवासी व्यक्ति की है। हालांकि, कार लूटने वालों ने कार का नंबर बदला हुआ था। आगे-पीछे की नंबर प्लेट को शातिर तरीके से बदला गया है। कार के आगे पीबी10जीजे6781 और पीछे पीबी10जीएल6781 लगाया गया है। इसमें सिर्फ बीच में ‘जी’ के बाद ‘जे’ और ‘एल’ का ही अंतर रखा गया है। पुलिस इसे भी धमाके में भूमिका के एंगल से जोड़कर खंगाल रही है। 

स्थानीय पुलिस, सीआईडी और काउंटर इंटेलिजेंस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। ग्रेनेड से हमला किया गया है तो इसमें आतंकी कनेक्शन हो सकता है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुबूत जुटाए जा रहे हैं। तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। - गुलनीत सिंह खुराना, एआईजी, काउंटर इंटेलिजेंस।

पंजाब में पिछले दिनों हुए हमलों में इस्तेमाल ग्रेनेड और पठानकोट में मिले स्क्रेप की कई डिटेल्स आपस में मेल खाती हैं। यह आतंकी हमला है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे पास कई स्थानों की सीसीटीवी फुटेज आई है और पूरी उम्मीद है कि जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा। - सुरिंदर लांबा, एसएसपी, पठानकोट।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed