{"_id":"9b3a6346125d11a82b2a92e0c5a67bc1","slug":"partap-singh-bajwa-relative-warned-traffic-police-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजवा की रिश्तेदार ने पुलिस वालों को धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजवा की रिश्तेदार ने पुलिस वालों को धमकाया
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 31 Dec 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंगलवार दोपहर फेज-7 में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान बुलेट मोटरसाइकिल पर पति-पत्नी आए। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रोककर दस्तावेज मांगे तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाना शुरू कर दिया। दंपति ने खुद को डॉक्टर बताया और कागज दिखाने में आनकानी करने लगे।
विज्ञापन
इसी बीच एक महिला पुलिस मुलाजिम ने घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसी बीच सूचना मिलते ही घटना स्थल पर डीएसी सिटी-1 आलम विजय स्थित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जब अधिकारियों से पूछताछ की तो महिला कांस्टेबल ने वीडियो क्लिप दिखाई।
विज्ञापन
डीएसपी ने डॉ. दंपति मनोज कुमार व दलजीत कौर से कहा कि आपने गलत किया है। पुलिस मुलाजिमों ने उनके साथ कुछ गलत नहीं किया है। ऐसे में उन पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इसके बाद डॉ. दंपति डर गए और उन्होंने पुलिस मुलाजिमों से लिखित में मांगी ली। इसी बीच मौके पर तीड़ा से डॉ. दंपति का जानकर भी पहुंच गया। उसने भी दोनों की तरफ से माफी मांगी।
चालान मत काटना मैं बाजवा की रिश्तेदार हूं...
नाके पर जब एक कार सवार महिला को पुलिस ने रोका तो महिला कोई भी दस्तावेज पेश नही कर पाई। इस दौरान जब पुलिस वाले महिला का चालान काटने लगे तो महिला ने कहा कि वह कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की रिश्तेदार है। मेरे पापा भी कांग्रेस के सीनियर मेंबर हैं। आप मेरा चालान नहीं काट सकते हैं। लेकिन, पुलिस ने महिला की एक नहीं सुनी और चालान काट दिया।