{"_id":"57a0ed314f1c1b675d2b9a32","slug":"parents-refuse-to-give-complaint-of-rape-case-of-uiet-pu-student-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में कही दुष्कर्म की बात, होश आया तो शिकायत देने से किया मना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में कही दुष्कर्म की बात, होश आया तो शिकायत देने से किया मना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Aug 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
rape victim and her car
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात को नशे में धुत जिस कार सवार यूआईईटी की छात्रा ने पांच गाड़ियों को टक्कर मारी थी, मंगलवार को उसने होश आने के बाद दुष्कर्म की शिकायत देने से मना कर दिया। सोमवार रात को परिजनों ने हादसे के बाद आरोप लगाया था कि युवती को पार्टी में शराब पिलाकर उससे दुष्कर्म किया गया है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के परिजन अब कह रहे कि नशे की हालत में लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विदित रहे कि सोमवार रात को पीयू के यूआईईटी में पढ़ने वाली छात्रा ने शराब के नशे में धुत होकर सेक्टर 45-46 में वाहनों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। मंगलवार सुबह जब पुलिस लड़की के पास दुष्कर्म के आरोप पर बयान लेने गई तो छात्रा ने बयान देने से मना कर दिया। वह अपने रेप वाले बयान से मुकर गई।
पुलिस अधिकारी पहुंचे थे अस्पताल
रात को जब लड़की के परिजनों ने रेप का आरोप लगाया था तो यूटी पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे। चूंकि परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उससे दुष्कर्म थाना सेक्टर-11 क्षेत्र में हुआ है। रेप के आरोप के कारण सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल के लिए युवती को ले जाया गया। जहां खुद डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल, सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन के एसएचओ नरिंदर पटियाल और पीजीआई पुलिस चौकी के इंचार्ज इरम रिजवी पहुंचे थे। इसके बाद देर रात मेडिकल करवाकर लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया था। रात को पुलिस का कहना था कि लड़की बयान देने की हालत में नहीं है। सुबह बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
परिजनों ने बात करने से किया इंकार
इस मामले में लड़की के परिजनों के घर जाकर जब उनसे बात करनी चाही और उनका पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। इसी बीच लोगों को टक्कर मारकर घायल करने व वाहनों को टक्कर मारने के आरोप में लड़की पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। बाद में जमानत पर छात्रा को रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि लड़की के मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने लिखा है कि छात्रा से शराब की बू आ रही थी।
सुबह जब लड़की के बयान लेने के लिए उसके पास महिला पुलिसकर्मी को भेजा गया तो लड़की व उसके परिजनों ने बयान देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि लड़की ने नशे में उससे दुष्कर्म होने की बात कही थी। वह रेप की कोई शिकायत नहीं देना चाहते।
राम गोपाल, डीएसपी सेंट्रल, यूटी पुलिस