फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents of dead newborn baby girl found in bushes arrested in Chandigarh

Chandigarh: झाड़ियों में मिली मृत बच्ची के मां-पिता गिरफ्तार, पांच बेटियां... दंपती ने किया चौंकाने वाला दावा

Thu, 11 Sep 2025 10:22 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 11 Sep 2025 10:22 PM IST
सार

शहर के पॉश एरिया सेक्टर-9 में दो दिन पहले झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के माता-पिता की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Parents of dead newborn baby girl found in bushes arrested in Chandigarh
झाड़ियों में मिला था बच्ची का शव। - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में दो दिन पहले झाड़ियों में नवजात बच्ची का शव मिला था। बच्ची को झाड़ियों में फेंकने वाले माता-पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दंपती को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया। वहीं बच्ची के झाड़ियों में फेंकने वाले दंपती ने जो दावा किया है वह चौंका देने वाला है। दंपती का कहना है कि उनके घर छठी बच्ची ने जन्म लिया था। उनकी पांच बेटियां हैं। हालांकि दंपती ने खुद को बेकसुर बताते हुए दावा किया है कि उन्होंने बच्ची को मारा नहीं है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी माता-पिता बीते 8 सितंबर की रात पीजीआई से लौट रहे थे। इसी दौरान मां के दूध पिलाते हुए बच्ची की मौत हो गई। घबराए दंपती ने शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची का जन्म सातवें महीने में हुआ था, जिससे वह बेहद कमजोर थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा कि बच्ची की स्वाभाविक मौत हुई थी या हत्या की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच अधिकारी ने बच्ची के पैर पर सेक्टर-16 अस्पताल का टैग देखा। इससे अस्पताल का रिकॉर्ड खंगाला गया और दंपती की पहचान हो गई। दोनों को सेक्टर-9 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि जिस जगह बच्ची का शव मिला, वहां से करीब 300 मीटर दूर दंपती रहते हैं। दोनों वहीं रहकर निर्माण कार्य करते थे। मां ने 6 सितंबर को सेक्टर-16 अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बच्ची को बेहद कमजोर और कम वजन का बताया था। आठ सितंबर को पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed