फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Parents do not regret murder of three girls in Jalandhar of Punjab

Punjab: मां-बाप को नहीं तीन बच्चियों की हत्या का अफसोस, बोले- हम उनके दुश्मन नहीं थे, गरीबी ने मजबूर किया

Mon, 02 Oct 2023 09:35 PM IST
ajay kumar मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Oct 2023 09:35 PM IST
सार

दंपती का कहना था कि हमारी साजिश लगभग कामयाब हो गई थी लेकिन मकान मालिक और मोहल्ले वालों के शक ने बेनकाब कर दिया। दंपती ने कहा कि हम बच्चियों के दुश्मन नहीं थे। उन्हें मारना नहीं चाहते थे मगर गरीबी ने उन्हें मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन
Parents do not regret murder of three girls in Jalandhar of Punjab
जालंधर में मां-बाप ने की तीन बच्चियों की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के जालंधर में एक दंपती ने तीन मासूम बच्चियों की बेरहमी से हत्या कर दी। तीनों को दूध में जहरीला पदार्थ पिलाया और बाद में एक बक्से में बंद कर दिया। सभी की मौत तड़प-तड़पकर हो गई। सीसीटीवी फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। इससे पहले दंपती ने तीनों बच्चियों के अगवा होने की कहानी रची थी। दंपती के पांच बच्चे हैं। दोनों का कहना है कि वह सिर्फ एक बेटा और बेटी को पाल सकते थे। गरीबी से तंग आकर उन्होंने तीनों बच्चियों को मारा है। 

विज्ञापन


दोनों को बच्चियों को मारने का कोई अफसोस नहीं है। पिता सुशील मंडल और मां मंजू देवी ने कहा कि वह मजदूर हैं। कब तक बेटियों का बोझ उठाएंगे। मजदूरी से घर का खर्च नहीं चलता है। कई रातें तो बिना खाने के गुजारनी पड़तीं। मैंने कई बार अपने साथ वाले लोगों से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि अगर बेटियों को पालने में असमर्थ हो तो उन्हें चाइल्ड होम भेज दो। वहां पढ़ाई के साथ उनका पालन-पोषण ठीक से हो जाएगा। 
विज्ञापन


पिता ने बताया कि कई बार इस बारे में सोचा लेकिन मन नहीं माना। इसके बाद पत्नी के साथ मिल साजिश रची कि हम तीनों बड़ी बेटियों को नहीं पाल सकते हैं। वह बड़ी हो रही हैं, उन्हें मार देते हैं। कह देंगे कि किसी ने अगवा कर लिया और बाद में शवों को ठिकाने लगा देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती का कहना था कि हमारी साजिश लगभग कामयाब हो गई थी लेकिन मकान मालिक और मोहल्ले वालों के शक ने बेनकाब कर दिया। दंपती ने कहा कि हम बच्चियों के दुश्मन नहीं थे। उन्हें मारना नहीं चाहते थे मगर गरीबी ने उन्हें मजबूर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed