फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   paper leak scandal: 2 accused son of BJP leader arrested with agents

पेपर लीक कांड: बीजेपी नेता के 2 बेटों समेत दलाल गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 19 Jun 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
paper leak scandal: 2 accused son of BJP leader arrested with agents
गिरफ्तार
मोहाली में विजिलेंस ब्यूरो ने पनसप में इंस्पेक्टर की परीक्षा में मोटी रकम देकर लीक प्रश्न पत्र के सहारे नौकरी हासिल करने वाले तलवंडी साबो के भाजपा नेता के दो बेटों शुभम सिंगला व हनीष सिंगला को गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी व दलाल दिनेश यादव को भी दबोच लिया है। दिनेश गांव सिकंदर जिला आगरा (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दिनेश को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं शुभम व हनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


विजिलेंस के मुताबिक शुभम व हनीष 10-10 लाख रुपये देकर पनसप में बतौर इंस्पेक्टर ग्रेड-2 भर्ती हुए थे। वहीं विजिलेंस की गिरफ्त में पहली बार इस मामले का मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी गुरु उर्फ मास्टर का राइट हैंड दिनेश आया है। आरोपी दिनेश ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि वह परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को होटल में ठहराने के बाद अपने उस्ताद गुरु से मिलवाता था। वहीं जांच में मलौट के एक काउंसलर सहित कई नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं। विजिलेंस इनकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शुभम और हनीष को आमने सामने बिठाकर पूछताछ की जाएगी। इसके अलावा पुलिस टीम जांच दिनेश को यूपी लेकर जा सकती है।
विज्ञापन


एसडीएम व जेई का पेपर हुआ था लीक 
स्थानीय निकाय विभाग द्वारा नवंबर-2015 में 682 अलग-अलग पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसमें जेई असिस्टेंट कारपोरेशन इंजीनियर, असिस्टेंट नगर निगम इंजीनियर व सब-डिवीजन इंजीनियर की पोस्ट शामिल थी। आरोप था कि परीक्षा होने से पहले ही एसडीओ वाला प्रश्नपत्र लीक हो चुका था। जबकि जेई पेपर लीक मामले का खुलासा देर से हुआ। संदीप नामक आरोपी को विजिलेंस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया था कि पनसप में इंस्पेक्टर व पुडा में जेई की परीक्षा के लिए लाखों रुपये नगद दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed