{"_id":"61b4a79cb28ee4645d3f3b38","slug":"panic-spread-due-to-found-of-unclaimed-suitcase-in-bathinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा में फैली बम की अफवाह: बम निरोधक दस्ते की पड़ताल में नहीं मिला विस्फोटक, शहर में फैली रही दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बठिंडा में फैली बम की अफवाह: बम निरोधक दस्ते की पड़ताल में नहीं मिला विस्फोटक, शहर में फैली रही दहशत
Sat, 11 Dec 2021 07:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 11 Dec 2021 07:04 PM IST
सार
पंजाब के बठिंडा जिले में लावारिस अटैची मिलने से हड़कंप मच गया। पिछले पांच माह में यह तीसरी घटना है जब शहर में लावारिस अटैची या बैग मिला है। बम निरोधक दस्ते ने जब अटैची खोलकर देखा तो उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला।
विज्ञापन
बठिंडा में मिला लावारिश सूटकेश।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शहर के जीटी रोड पर स्थित वादी अस्पताल के पास एक लावारिस अटैची मिली। जिसमें बम होने की अफवाह चंद मिनट में पूरे शहर में फैल गई। शहरवासियों और आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। अटैची की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में मिलने के बाद थाना कोतवाली, पीसीआर समेत पुलिस की अन्य टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया।
विज्ञापन
वहीं आसपास की दुकानें बंद करवाकर लोगों को वहां से हटा दिया। इसके बाद पुलिस की बम व डाग स्क्वायड की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और अपनी जांच शुरू कर दी। सबसे पहले डाग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और डाग को लावारिस बैग के पास ले जाकर उसकी अच्छी तरह से जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
अटैची में कोई विस्फोटक पदार्थ की गंध नहीं आने के बाद बम स्क्वायड ने जायजा लिया। बम स्क्वायड की तरफ से अटैची की अच्छी तरह से जांच पड़ताल करने के बाद उसे सुरक्षित तरीके से उठाकर एक गाड़ी में डाला गया और फिर से बड़ी मुश्किल से खोला गया, ताकि कोई ब्लास्ट ना हो सके। जब टीम ने अटैची को खोला तो उसमें कुछ कागज, एक कंघा और अन्य सामान मिला। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस अटैची को कोई भूल गया या फिर किसी ने जानबूझकर शरारत की है।
विज्ञापन
पुलिस अटैची में मिले कागजात के आधार पर मालिक को तलाशने में जुटी है। वहीं घटनास्थल के आसपास स्थित दुकानों और अस्पतालों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। अटैची में बम जैसा कुछ भी नहीं मिलने के बाद पुलिस के साथ-साथ शहरवासियों ने भी चेन की सांस ली। वहीं दूसरी तरफ चिंता वाली बात यह है कि पिछले पांच माह में यह तीसरी घटना है, जिसमें शहर से इस प्रकार के लावारिस अटैची और बैग रखकर बम होने की अफवाह फैली गई है, जोकि जांच का विषय है, चूकिं बार-बार इस प्रकार की झूठी अफवाह फैलना और लावारिस बैग का मिलना कहीं ना कहीं खतरे की तरफ इशारा है। थाना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह का कहना है कि अटैची में कुछ भी विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। अटैची में एक कंघा, जालंधर से बठिंडा सामान भेजने का बिल था। पुलिस टीम इसकी जांच कर रही और पता करने की कोशिश कर रही है कि यह अटैची किसकी है।