फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula rape, after six days, sketch is ready says police

इंजीनियरिंग छात्रा से रेप मामला: पुलिस बोली- स्केच तैयार, जारी करने से किया इंकार

Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 24 Jan 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Panchkula rape, after six days, sketch is ready says police
रेप - फोटो : DEMO Pics
21 वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा से रेप के मामले में पंचकूला पुलिस ने युवती की निशानदेही पर रेप के आरोपी का एक रफ स्केच तैयार किया है। जब डीसीपी अनिल कुमार धवन से स्कूच जारी करने को कहा तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है। इसलिए स्केच जारी नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा स्केच जारी करने से आरोपी अलर्ट हो जाएगा। हो सकता है आरोपी देश छोड़कर फरार हो जाए। डीसीपी ने बताया कि सभी क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसियां व मामले की जांच में जुटी सभी टीमों को भेज दिया गया है। ताकि रेप के आरोपी का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


डीसीपी के मुताबिक एक हफ्ते के अंदर रेप का आरोपी पंचकूला पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया कि आरोपी की धरपकड़ को लेकर टीमें पड़ोसी राज्यों में दबिश दे रही है। जल्द ही पुलिस को आरोपी का कोई सुराग हाथ लगेगा। पुलिस के उच्च पदस्थ अधिकारियों जांच पर कहा कि आरोपी के रफ स्केच को क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी व अन्य जांच एजेंसियों को भेजा गया है।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस दलील समझ से परे
पंचकूला पुलिस आरोपी का स्केच जारी करने से हिचकिचा रही है। उसका कहना है कि स्केच जारी होने से आरोपी अलर्ट हो जाएगा। जबकि ऐसे मामलों में स्केच जारी होने से अपराधी के पहचान में आने पर लोग तुरंत पुलिस को सूचित करते हैं। जबकि पुलिस का यहां तर्क है कि आरोपी सतर्क हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में चंडीगढ़ में एक युवती के साथ ऑटो चालक द्वारा किए गए रेप के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने युवती की निशानदेही पर स्केच तैयार कर उसे पकड़ा था। लेकिन पंचकूला पुलिस की यह दलील कितनी सही है यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आरोपी आर्मी से तो नहीं

Panchkula rape, after six days, sketch is ready says police
रेप - फोटो : DEMO Pics
फुटेज से नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। ऐसे में सवाल है कि आखिरकार आरोपी छात्रा के साथ दुराचार की घटना को अंजाम देकर किन रास्तों से फरार हुआ है। यहां तक की पुलिस कालका हाईवे से लेकर शहर के अंदर व बाहर की मुख्य सड़कों पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है।

कहीं आरोपी आर्मी से तो नहीं
पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती के पिता आर्मी के वरिष्ठ अधिकारी के पद से रिटायर्ड हैं। युवती के साथ दुराचार करने वाला आरोपी सेना से भी हो सकता है। इसलिए पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि युवती पीरमुछल्ला में अपने प्राइवेट फ्लैट में अकेली रहती थी। हो सकता है कि आरोपी युवती का वह कई दिन से पीछा कर रहा हो और 17 जनवरी की रात आठ बजे सेक्टर-20 से छात्रा को गन प्वाइंट पर उसकी गाड़ी सहित किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed