{"_id":"e3453e696f3572ff9179cb9f6738579d","slug":"panchkula-police-shamfeul-deed-charged-informer-as-robber-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला पुलिस की करतूत, इन्फॉर्मर को बनाया लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंचकूला पुलिस की करतूत, इन्फॉर्मर को बनाया लुटेरा
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
Updated Tue, 17 Mar 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत ज्वेलर्स केस सुलझाने के पंचकूला पुलिस के दावे को मोहाली पुलिस ने झूठा बताया है। मोहाली पुलिस के सूत्रों के अनुसार एक्सिस बैंक की कैश वैन लूट में गिरफ्तार राणा गैंग से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है और लूट में शामिल सात में से पांच लोग पुलिस के गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
सिर्फ दो लोगों की गुरजंट और सुरिंदर पाल की तलाश है। पंचकूला पुलिस ने जिस बिलायती को इस मामले में गिरफ्तार करने का दावा किया है, वह पुलिस का इन्फार्मर है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि पंचकूला पुलिस ने रजत ज्वेलर्स से लूट में जिस नरेंद्र सिंह उर्फ सोनू उर्फ बिलायती को गिरफ्तार किया है, वह पुलिस का इन्फार्मर है।
विज्ञापन
उसी के जरिए पंचकूला पुलिस को सूचना मिल गई थी कि मोहाली पुलिस सोमवार को रजत ज्वेलर्स का केस क्रेक करने वाली है, इसलिए आनन-फानन में कहानी गढ़ ली गई। रजत ज्वेलर्स की लूट को सात लोगों ने अंजाम दिया था।
इनमें गैंग का सरगना रणजीत सिंह राणा, बूटा गिरी, परविंद्र, तलविंद्र और जोगिंद्र पहले ही मोहाली पुलिस की गिरफ्त में हैं। गुरजंट सिंह और सुरिंदर पाल अभी फरार हैं। इन सातों में नरेंद्र का नाम नहीं है।
सोमवार को प्रेस कान्फ्रेंस में पटियाला जोन के आईजी परमजीत सिंह ने दावा भी किया कि रजत ज्वेलर्स से लूटे गए डायमंड के गहने और लूट में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है।
जब पत्रकारों ने आईजी से सवाल किया कि इस केस को पंचकूला पुलिस ने पहले ही सुलझा लिया है तो उनका जवाब था कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। वह तथ्यों के आधार पर बात करने में विश्वास रखते हैं।
इस सवाल पर कि गहनों की पहचान रजत ज्वेलर्स के प्रबंधकों से करवा ली है तो आईजी के साथ बैठे एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह जल्दी ही रजत ज्वेलर्स के प्रबंधकों को पहचान करने के लिए बुलाएंगे।
पंचकूला पुलिस ने भी माना आरोपी पहले से गिरफ्त में
सोमवार देर शाम पंचकूला पुलिस ने भी मान लिया कि रजत ज्वेलर्स लूट के पांच आरोपी पहले से ही मोहाली पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस संबंध में पंचकूला पुलिस की ओर से प्रेसनोट भी जारी है।
हालांकि पंचकूला पुलिस का दावा है कि जब इन पांचों को गिरफ्तार किया गया था तो नरेंद्र, गुरजंट और सुरिंदर पाल फरार हो गए थे। पंचकूला पुलिस भी इस गिरोह के पीछे लगी थी और उसने नरेंद्र को रविवार को नवांशहर से गिरफ्तार किया।