फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula murder: mobile phone's are on surveillance of 9 accused

पंचकूला हत्याकांड: 9 आरोपियों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर, हथियारों की रिकवरी नहीं

Mon, 20 Mar 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Mon, 20 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Panchkula murder: mobile phone's are on surveillance of 9 accused
हत्या के छह दिन बाद भी हथियारों की रिकवरी नहीं - फोटो : अमर उजाला
पंचकूला पुलिस ने वरिंद्र हत्याकांड में शामिल करीब 9 लोगों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी मनमीत व हरमनप्रीत को रिमांड पर लेकर हत्याकांड के सभी आरोपियों की जानकारी जुटा ली है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही है। सूत्रों का कहना है कि 4 से 5 आरोपियों पर पुलिस की नजर है। इनकी धरपकड़ को लेकर पुलिस लुधियाना, उत्तराखंड और यूपी में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को देर शाम सीआईए टीम ने तलविंदर और विशाल सैनी का भी मोबाइल नंबर ट्रेस कर उन्हें गिरफ्तार किया। वारदात की रात से ही तलविंदर और विशाल ने मोबाइल नंबर स्विच आफ किया हुआ था। 14 व 16 मार्च को रात मोबाइल नंबर ऑन करते ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस हो गई। सीआईए ने आरोपियों की लोकेशन के ट्रेस कर ट्रैप लगाकर दबोचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है हत्याकांड

Panchkula murder: mobile phone's are on surveillance of 9 accused
पंचकूला में इनेलो नेता के बेटे ने युवक को मारा - फोटो : File Photo
वरिंद्र हत्याकांड को छह दिन हो चुके हैं। लेकिन पंचकूला पुलिस आरोपियों से अब तक हथियारों की रिकवरी नहीं कर सकी है। हत्याकांड में गिरफ्तार हुए 5 आरोपी रिमांड पर हैं। पुलिस इनका मुंह तक नहीं खुलवा पा रही है। इस बात की पुष्टि डीसीपी अनिल कुमार धवन ने की। उन्होंने कहा सीआईए की टीम आरोपियों से लगातार हथियारों की रिकवरी के लिए पूछताछ कर रही है। लेकिन पुलिस अभी तक हथियार बरामद करने में पूरी तरह नाकाम रही है।

24 मार्च तक रिमांड पर भेजे आरोपी
वरिंद्र हत्याकांड में सीआईए द्वारा बीती देर शाम पकड़े गए आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हत्या के आरोपी तलविंदर सिंह उर्फ टल्ली और विशाल सैनी को 24 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

यह है हत्याकांड
13 मार्च को होली की रात 22 वर्षीय वरिंद्र का दस से अधिक हमलावरों ने बर्बरता से कत्ल कर दिया था। उसे सकेतड़ी स्थित घर से उठाकर हमलावर कार से मुंह के बल घसीटते हुए एक किलोमीटर तक ले गए थे। हमलावरों में मुख्य आरोपी मोंटी इनेलो पार्षद का बेटा है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जाती है। मोंटी अपने साथियों के साथ गाड़ियों में सवार होकर वरिंद्र के ममेरे भाई अवतार से बदला लेने आया था। लेकिन वरिंद्र के घर से बाहर आने पर वे उसे ही उठाकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed