फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchkula eto hanish gupta arrested taking bribe

गाड़ी बिना चेकिंग के पास कराई, 30 हजार लेते ETO काबू

Thu, 25 Feb 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Updated Thu, 25 Feb 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
panchkula eto hanish gupta arrested taking bribe

कबाड़ के सामान से भरी गाड़ी को बिना चेकिंग के पास करने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत लेता पंचूकला एक्साइज एंड टैक्सेसन ऑफिसर (ईटीओ) को एक दलाल के साथ चंडीगढ़ विजिलेंस ने काबू किया है। विजिलेंस की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में लगी है।

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम वीरवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। जानकारी के अनुसार मामले में शिकायत चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया निवासी सतबीर सिंह ने दी थी। उन्होंने चंडीगढ़ विजिलेंस को शिकायत में बताया कि स्क्रैप का व्यापारी है और उसकी स्क्रैप की गाड़ियां चंडीगढ़ से हिमाचल के कालाअंब पंचकूला से होकर जाती हैं।
विज्ञापन


लेकिन उनकी जब कोई भी गाड़ी निकलती है तो पंचकूला के एक्साइज एंड टैक्सेसन ऑफिसर (ईटीओ) हनीष गुप्ता पकड़ लेते है। शिकायतकर्ता के अनुसार कुछ माह पहले इस संबंध में उनकी मुलाकात सेक्टर-36 निवासी अमन से हुई। उसने बताया कि वह ईटीओ से बातचीत करके समझौता करवा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद तीनों के बीच में 30 हजार में ईटीओ ने सौदा तय किया। बातचीत के अनुसार 30 हजार मिलने के बाद उसकी सभी गाड़ियां चेक किए बगैर पास करवा दी गईं। इसके बाद मामले की शिकायत चंडीगढ़ विजिलेंस में दी। विजिलेंस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को लेकर बुधवार दोपहर में ट्रैप लगाया गया।


इस दौरान पहले मामले में दलाल अमन को सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट से रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके बाद इसी ट्रैप पर पंचकूला स्थित ऑफिस में ट्रैप लगाकर विजिलेंस ने आरोपी ईटीओ हनीष गुप्ता को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने आरोपी के आफिस और संबंधित फाइलों को चेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed