फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   panchayat election candidate murder

हरियाणाः पंचायत चुनाव प्रत्याशी की हत्या, गाड़ी से कुचला

Sun, 20 Sep 2015 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 20 Sep 2015 12:13 PM IST
विज्ञापन
panchayat election candidate murder

पंचायत चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भर चुके व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला हरियाणा में सिरसा के कालांवली इलाके का है। गांव दादू में वाहन से कुचलकर सरपंच प्रत्याशी चरण सिंह को मार दिया गया।

विज्ञापन


उसने शुक्रवार को ही चुनाव के लिए नामांकन भरा था। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फिलहाल उनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इलाज के दौरान ले जाते हुए चरण सिंह की मौत हुई। इस दौरान उसने परिजनों को बताया कि उस पर कई बार गाड़ी चढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही 4 युवकों पर मामला दर्ज

panchayat election candidate murder

मृतक के भाई वकील सिंह ने बताया कि उन्हें राहगीरों ने घटना की सूचना दी। सभी घरवाले मौके पर पहुंचे तो चरण सिंह तड़प रहा था। उसे तुरंत इलाज के लिए ले जाया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वकील सिंह ने पुलिस को शिकायत दे दी है। इसमें गांव के ही जोगिंद्र सिंह, जसकरण सिंह, गुरदीप सिंह व मनदीप सिंह पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने इकके खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed